Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब 75 मिनट में हो सकेगी कोविड-19 एंटीबॉडी की पहचान
    Breaking News

    अब 75 मिनट में हो सकेगी कोविड-19 एंटीबॉडी की पहचान

    azad sipahiBy azad sipahiMay 21, 2021Updated:May 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    – ​​​वायरस और प्रोटीन की जांच के लिए डीआरडीओ ने विकसित की ​’​डिपकोवैन​’ 
    – ​जून​,​ 2021 के पहले सप्ताह से बाजार में ​सिंगल टेस्ट किट 75 रुप​ये ​की मिलेगी 
    ​
    ​नई दिल्ली।​ ​​रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (​​डीआरडीओ) की प्रयोगशाला डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एण्ड एलायड सांसेज (डीआईपीएएस) ने सीरो-निगरानी के लिए ​​​​एंटीबॉडी पहचान ​करने के लिए ​’​डिपकोवैन​’ किट विकसित की है।​ यह किट 97 प्रतिशत उच्च संवेदनशीलता और 99 प्रतिशत ​विशेषता​ ​​के साथ ​​सार्स सीओवी-2 ​​वायरस​ ​के साथ-साथ न्यूक्लियोकैप्सिड (एसएंडएन) प्रोटीन दोनों का पता लगा सकती है। ​इस किट को ​जून​,​ 2021 के पहले सप्ताह में ​​​बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च ​किया जाएगा।​ ​​एक बार में जांच के लिए ​डिपकोवैन​ किट 75 रुपये ​की मिलेगी।​​
    ​डीआरडीओ के अनुसार ​​​डिपकोवैन किट​ पूरी तरह से स्वदेशी है क्योंकि इसे देश के ही वैज्ञानिकों ​ने विकसित ​किया है​। इस किट का ​दिल्ली में ​कई अस्पतालों में ​एक हजार से अधिक ​मरीजों पर परीक्षण किया गया है​​। उत्पाद के तीन बैचों पर सत्यापन का काम पिछले एक वर्ष के दौरान किया गया। इस किट को अप्रैल, 2021 में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ​ने मंजूरी दी ​थी।​ ​इस ​​डिपकोवैन किट​ को बिक्री और वितरण के लिए बनाने की ​भी ​मंजूरी मई​,​ 2021 में भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ​ने दे दी है।
    ​​डिपकोवैन का उद्देश्य मानव सीरम या प्लाज्मा में गुणात्मक दृष्टि से IgG एंटीबॉडी का पता लगाना है जो सार्स सीओवी-2 से संबंधित एंटीजेन लक्षित करता है। यह काफी तेज़ टर्न-अराउंड-टाइम प्रदान करता है क्योंकि अन्य बीमारियों के साथ किसी भी क्रॉस रिएक्टिविटी के बिना परीक्षण करने के लिए इसे केवल 75 मिनट की आवश्यकता होती है। किट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की है।​ ​उद्योग साझेदार कंपनी वैनगार्ड डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ​​जून​,​ 2021 के पहले सप्ताह में किट को ​बाजार में बिक्री के लिए लांच करेगी। ​तब ​​यह किट आसानी से ​बाजार में ​उपलब्ध ​होगी​। ​​100 किट ​से ​लगभग 10​ हजार जांच​ की जा सकेंगी​। लांच ​होने ​के बाद ​प्रति माह ​​​500 किट​ का उत्पादन होगा​​। 
     
    ​​डीआरडीओ​ ने उम्मीद जताई है कि​ ​एक बार में जांच के लिए ​डिपकोवैन​ किट 75 रुप​ये ​की मिलेगी। यह किट कोविड-19 महामारी विज्ञान को समझने तथा व्यक्ति में प​​हले सार्स सीओवी-2 के एक्सपोजर के मूल्यांकन काफी उपयोगी होगी​​।​ ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​कोविड संकट के समय किट विकसित करने में डीआरडीओ तथा उद्योग के प्रयासों की सराहना की है।​ ​रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. ​​जी सतीश रेड्डी ने ​भी ​किट विकसित करने में शामिल टीम की प्रशंसा ​करते हुए कहा कि इस कदम से महामारी के दौरान लोगों को मदद मिलेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली पुलिस ने अदालत में दायर की चार्जशीट, दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना है मुख्य आरोपी
    Next Article अहमदाबाद में 13 साल के बच्चे में मिला ब्लैक फंगस का पहला केस
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार

      June 25, 2025

      टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी

      June 25, 2025

      जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version