Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी जोरों पर: सीएम
    Breaking News

    तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी जोरों पर: सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiMay 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में लोगों को हुई तकलीफ से दुखी हूं
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड अब कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी में जुट गया है। अपने आधिकारिक हैंडल से बुधवार को किये गये सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से हम इस महामारी को धीरे-धीरे काबू में कर रहे हैं, पर लड़ाई अब ग्रामीण क्षेत्रों को इस महामारी से बचाने की है। इसलिए हम अब ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे और टेस्ट कर रहे हैं, ताकि संक्रमण का तेजी से पता कर उसे काबू किया जा सके। सीएम ने कहा कि इसके साथ ही आपकी सरकार तीसरे लहर से लड़ने की तैयारी बहुत पहले शुरू कर चुकी है। विशेषज्ञों से राय ले कर हम आने वाले खतरे को कम करने हेतु हरसंभव कदम उठा रहे हैं।

    सीएम ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगायी गयी पाबंदियों से लोगों को हुई तकलीफ पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान पाबंदियां बढ़ाने पर आप सबको थोड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है, पर यह आपके, आपके-मेरे अपनों और समस्त राज्य के लिए जरूरी कदम थे। फिर भी आपको हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है। उन्होंने कहा, यह समय धीरज धरने का है। आपका धैर्य और साथ हमें इस लड़ाई में अवश्य विजयी बनायेगा। उन्होंने कहा, एक बार पुन: याद दिला दूं कि बिना मास्क अपने घरों से बाहर ना निकलें। साथ ही राज्य की जनता द्वारा खुद को नि:शुल्क दी जा रही वैक्सीन अवश्य लगायें। यह पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

    मुख्यमंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर के झारखंड में कमजोर पड़ने की खबरों पर कहा कि ऐसी खबरों को पढ़ कर यह मत समझियेगा की खतरा टल गया है। पिछले एक वर्ष में हमने देखा कि जब-जब हमने इस महामारी को हल्के में लिया है, तब-तब इसने दुगनी शक्ति से वापस आ कर तबाही मचायी है। इसलिए खुश होने की बजाय हमें अब और सतर्क रहना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयहां-वहां जहां-तहां रांची झारखंड से बाबा देहरादून के लिए भी जारी हो रहा है इ-पास
    Next Article जहाज हादसाः अबतक 37 लोगों की मौत, 38 की तलाश जारी, 186 लोग बचाए गए
    azad sipahi

      Related Posts

      लुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

      June 24, 2025

      हथियार बंद अपराधियों ने छह वाहनों को फूंका

      June 24, 2025

      शिक्षा सामग्री की चोरी पर जिला प्रशासन सख्त, एफआईआर दर्ज कर जांच समिति गठित

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version