Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार
    मनोरंजन

    ‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक तरफ प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी एक और भव्य प्रस्तुति ‘बाहुबली: द एपिक’ सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसमें ‘बाहुबली’ के दोनों हिस्सों के चुनिंदा और कुछ पहले कभी न देखे गए सीक्वेंस को नवीन रूप में पिरोकर पेश किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही बाहुबली का नया रूप सोशल मीडिया के रणभूमि में आग की लपटों सा फैल गया। अब देखना यह है कि जनता कैसा प्रतिक्रिया दे रही है।

    माहिष्मति फिर आकर्षण का केंद्र
    ‘बाहुबली: द एपिक’ के जरिए निर्देशक एसएस राजामौली ने एक बार फिर दर्शकों को माहिष्मति के वैभवशाली साम्राज्य में पहुंचा दिया है। पुराने प्रशंसक जहां यादों की नदी में डुबकी लगा रहे हैं, वहीं नई पीढ़ी बाहुबली की महागाथा से अचंभित होकर उसकी तारीफ कर रही है। दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर ने ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को बेहद सहज तरीके से एक सूत्र में बांध दिया है।

    31 अक्टूबर को होगा भव्य आगमन
    फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा गया है, “2 फिल्में, एक अद्भुत सिनेमाई अनुभव! प्रस्तुत है एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’।’ यह महाकाव्य 31 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रहा है। लगभग 3 घंटे 40 मिनट से ज्यादा के रनटाइम वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अब आसमान छू रहा है।

    10 साल की सफलता का महामंगल
    ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद राजामौली इस नई प्रस्तुति को फ्रेंचाइजी की 10वीं वर्षगांठ का उत्सव बता रहे हैं। 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई पहली फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने जादू बिखेरा था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 1,800 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर भारतीय सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘स्क्विड गेम: द चैलेंज’ सीजन 2′ की रिलीज डेट आई सामने

      October 21, 2025

      ‘धूम 4’ से अलग हुए अयान मुखर्जी, फैंस में निराशा

      October 20, 2025

      दिवाली पर सनी देओल का बड़ा सरप्राइज, अनाउंस की नई फिल्म ‘गबरू’

      October 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार
      • बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह
      • बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
      • घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपायुक्त को दिए आवश्यक निर्देश
      • विधायक सरयू राय ने विभिन्न घाटों का किया दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version