आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 18 मई को हुई सेवा ही संगठन कार्यक्रम की वीडियो-कांफ्रेंसिंग के बाद से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता रेस हो गये हैं। वहीं गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने संसदीय क्षेत्र में खाना के साथ दवाइयां बांटनी भी शुरू कर दिया है। रांची सांसद संजय सेठ तो बहुत पहले से जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं।

आवासीय कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क
दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हेल्पलाइन नंबर 7666370262 के जरिये लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरतमंद किसी प्रकार की सहायता के लिए सीधे उनके आवासीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
दवा वितरण कार्य का शुभारंभ
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच दवा वितरण की पहल शुरू की है। मंगलवार को इसका आॅनलाइन शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने किया। गोड्डा सांसद के देवघर स्थित आवास में 50 हजार कोविड किट आये हैं।

18657 भोजन के पैकेट बांट चुके हैं संजय सेठ
रांची सांसद संजय सेठ कोरोना की दूसरी लहर में भी जरूरतमंदों के लिए मददगार बने हैं। 22 मई तक उनकी ओर से नमो भोजनम सेवा के 18657 पैकेट जरूरतमंदों के घरों में पहुंचाये जा चुके हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रहे हैं। खलारी की दिवंगत पत्रकार अपर्णा चक्रवर्ती के दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा भी संजय सेठ ने उठाया है।

प्रदेश भाजपा के प्रमुख सेवा कार्य
कॉल सेंटर में 26024 लोगों के कॉल का समाधान हुआ
1234 मरीजों को अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया गया
1050 लोगों को आॅक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया गया
1680 लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध करायी गयी
20820 लोगों को मुफ्त डॉक्टरी सलाह दी गयी
30855 लोगों में मास्क और सैनिटाइजर बांटा गया
16992 कोरोना संक्रमितों के घर राशन किट पहुंचाया गया
720 कार्यकर्ता टीकाकरण जागरूकता अभियान में लगे हैं
270 कार्यकर्ता बुजुर्ग लोगों को जरूरतों का ध्यान रख रहे
नोट: आंकड़े 24 मई तक के हैं

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version