रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू होने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। राज्य में कोरोना के 6 हजार, 461 मरीज ठीक हुए है। सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान  4 हजार, 169कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। इस राज्य में मौत का भी आंकड़ा कम हुआ है। इस बीच प्रदेश में कोरोना से 97 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना से मरने वालों में राझधानी रांची से 43 मरीज शामिल हैं। इस महामारी से बोकारो में पांच, देवघर में चार,धनबाद छह , दुमका एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 11 और  गिरिडीह में तीन मरीजों की मौत हो गई। गोड्डा से एक, गुमला से एक, हजारीबाग से चार , जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से चार और  लातेहार से एक मरीज के मरने की खबर है। लोहरदगा जिले से एक, पलामू से दो, रामगढ़ से चार , साहेबगंज से एक, सरायकेला से एक , सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज की मौत हो गई।
स्वास्थ विभाग के अनुसार राजधानी रांची से 779 नए मरीज मिले हैं। बोकारो से 192,चतरा से37 ,देवघर से 280,धनबाद से 65 , दुमका से 54,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से और 562,गढ़वा से96 मरीजों की पहचान हुई है।  गिरिडीह से 136 , गोड्डा से 64,गुमला से88,हजारीबाग से 247 ,जामताड़ा से 125,खूंटी से 224 और कोडरमा से 260 मरीज मिले हैं। इसी तरह लातेहार से 129,लोहरदगा से 73,पाकुड़ से छह, पलामू से111 ,रामगढ़ से 204,साहेबगंज से 56,सरायकेला से55 , सिमडेगा से 86और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 240 मरीज मिले है।
इम मरीजों को मिलाकर  राज्य में कोविड-19 के  कुल मामले अब 2 लाख, 86 हजार, 343 हो गये हैं। इनमें 58 हजार, 806 सक्रिय केस हैं। जबकि 2 लाख, 23 हजार, 684 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3 हजार 853 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 78.11प्रतिशत है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version