Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात पर बरपा ‘ताउते’ का कहर, 45 की मौत, नौ हजार से अधिक गांव प्रभावित
    Breaking News

    गुजरात पर बरपा ‘ताउते’ का कहर, 45 की मौत, नौ हजार से अधिक गांव प्रभावित

    azad sipahiBy azad sipahiMay 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    – राज्य में कई स्थानों पर आठ घंटे में 5 इंच हुई बारिश
    -राज्य में अस्सी हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार बिजली के खंभे गिरे
    अहमदाबाद। सौराष्ट्र के तट से टकराने के बाद विनाशकारी ताउते चक्रवात ने राज्य में कई जगहों पर कहर बरपा रखा है। चक्रवात जनित घटनाओं में सौराष्ट्र से लेकर दक्षिण गुजरात में ही अब तक 45 लोगों की मौत की खबर है। कई जिलों में 8 घंटे में 5 इंच बारिश हुई है। तेज हवाओं के चलने बड़ी संख्या में पेड़ व बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
    चक्रवात के प्रभाव से राज्य के भावनगर, वलसाड, सूरत, अमरेली, भरूच, आणंद, अहमदाबाद और अन्य जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के चार महानगरों, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में ही तीन हजार से अधिक पेड़ गिर गए हैं। राज्य में 80 हजार से अधिक बिजली के खंभे गिर गए हैं, जबकि नौ हजार गांव प्रभावित हुए हैं|
    तूफान का असर अहमदाबाद शहर में अधिक दिखा। शहर के 7 जोन में 1886 पेड़ और 648 होर्डिंग और बैनर गिर गए हैं। अभी तक मिली जानकारी में 71 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेड़ और पाेल गिरने से कई सड़कें बंद हो गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मी लगातार बचाव कार्य और बंद रास्तों को  खोलने में लगे हैं।
    चक्रवात ताउते के कहर से सूरत शहर में पिछले दो दिन में 6 सौ से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। तूफान का सबसे ज्यादा असर शहर की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। शहर के वराछा, कापोदरा, उतरान, छपराभाठा, पांडेसरा, उधना और जहांगीरपुरा समेत शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में 700 फीडर, 900 बिजली के खंभे और 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही।
    ताउते तूफान के चलते तेज हवाओं के साथ वडोदरा जिले में भारी बारिश हुई और बिजली लाइनों को नुकसान हुआ। बताया गया है कि पादरा तहसील में 78 और वडोदरा शहरी क्षेत्र में 12 सहित कुल 108 बिजली के खंभे गिर गए, जिनमें से अब तक 59 को खड़ा कर दिया गया है और अन्य स्थानाें पर काम चल रहा है। शहर के कुल 21 फीडरों में से 13 फीडरों से बिजली और नौ कोविड अस्पतालों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।
    भावनगर जिले में चक्रवात से एक पिता-पुत्री और गरियाधर में एक वृद्ध की मौत हुई है। पूरे जिले में कल से बिजली गुल है। आपदा प्रबंधन के अनुसार जिले में एक हजार बिजली के पोल, 134 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
    राज्य में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर ऊना में देखने को मिला है। ऊना में कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां विद्युतनगर में हुडको सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बताया कि रात में तेज हवाओं से उसका मकान ढह गया। वह पूरी रात अपने दोनों बेटों की जान बचाने के लिए एक कोने में बैठी रही। 18 घंटे से उसेन कुछ नहीं खाया।
    चक्रवात तूफान के चलते राज्य में 45 लोगों के मरने की खबर है। इनमें से अमरेली में 15, भावनगर में 8, गिर सोमनाथ में 8, अहमदाबाद में 5, खेड़ा में 2, आनंद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, राजकोट, नवसारी और पंचमहाल एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी पर कोलकाता में सीबीआई के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
    Next Article 15 जून तक के लिए कोरोना टीकाकरण की अग्रिम योजना तैयार करें राज्य – स्वास्थ्य मंत्रालय
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version