Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद में चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौ से
    Jharkhand Top News

    धनबाद में चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौ से

    adminBy adminMay 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद जेल में बंद कुख्यात अमन सिंह द्वारा डॉक्टरों को धमकी और रंगदारी मांगे जाने के मामले को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गंभीरता से लिया है। आईएमए की जिला कमेटी ने 9 मई से पूरे धनबाद में निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है।

    इस संबंध में आईएमए के जिला सचिव डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि आंदोलन पूरे राज्य में करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि धनबाद में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं, उसकी सूचना प्रदेश कमेटी को दी गई है।

    दूसरी ओर धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. श्याम किशोर कांत ने स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. एके वर्णवाल ने कहा है कि डॉक्टर समुदाय के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन एसएनएमएमसीएच में ओपीडी और इंडोर सेवा सुचारू रूप से चलाई जाएगी, ताकि गरीब मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए इमरजेंसी में भी अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि धनबाद के चर्चित सर्जन डॉ. समीर कुमार को शूटर अमन सिंह लगातार धमकी दे रहा है। उनसे एक करोड़ रुपये एकमुश्त और पांच लाख रुपये हर महीने बतौर रंगदारी देने की मांग की गई है। नहीं देने पर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में राहुल गांधी मामले में सुनवाई 16 जून को
    Next Article माइनिंग लीज मामला : मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट में दाखिल किया जवाब
    admin

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version