Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंचायत चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं नक्सली : राज्य निर्वाचन आयुक्त
    Breaking News

    पंचायत चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं नक्सली : राज्य निर्वाचन आयुक्त

    azad sipahiBy azad sipahiMay 6, 2022Updated:May 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट और विभिन्न जिलों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि पंचायत चुनाव में नक्सली कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

    ऐसे में राज्य सरकार के अधिकारियों को छह मई को राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाया और सारी स्थिति से अवगत भी कराया। जिलों की मांग के अनुरूप निर्वाचन कार्यों में अतिरिक्त बल भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस चुनाव में केंद्रीय बल के उपयोग की अनुमति है लेकिन अतिरिक्त केंद्रीय बल झारखंड को इस बार नहीं मिलेगा।

    झारखंड में चार चरणों में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोगों की अच्छी भागीदारी सामने आई है। पूरे राज्य में अब तक 104740 व्यक्तियों ने नामांकन किया। ये सभी ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, जिप सदस्य के पदों के लिए नामांकन किए हैं। पहले चरण में 37424, दूसरे चरण में 29346 तीसरे चरण 35976 और चौथा चरण में 31845 लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन किया।

    उन्होंने कहा कि यह प्रजातांत्रिक व्यवस्था के अच्छे संकेत हैं। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पाकुड़ में एक मुखिया के मौत हो जाने के बाद वहां भी मुखिया का चुनाव रद्द किया गया है। मुखिया पद के लिए वहां बाद में चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    जाति प्रमाण पत्र मामले से चुनाव आयोग का कोई मतलब नहीं
    राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र किसी का एससी है या एसटी इससे निर्वाचन आयोग को कोई मतलब नहीं। ये केंद्र और राज्य सरकार का मसला है। चतरा जिला में भोक्ता समुदाय के लोगों से कुछ शिकायतें मिली हैं। सारी स्थिति से राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। भोक्ता जाति एससी में है या एसटी में यह स्थिति भी राज्य सरकार स्पष्ट करेगी।

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के झारखंड दौरे को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग गंभीर है। पंचायत चुनाव के दरम्यान झारखंड में उनके दौरे को लेकर के भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज की थी। निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बनता है। इसलिए पूरे मसले की जांच के लिए संबंधित जिलों के डीसी को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

    azad sipahi news election commission Hindi news jharkhand news jharkhand panchayat chunav jharkhand top news Latest News national news Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपराधियों के भय से राज्य के डॉक्टर और व्यवसायी पलायन को मजबूर : बाबूलाल
    Next Article डॉक्टर समीर को धनबाद जेल से दी जा रही थी धमकी, चार गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग

      August 18, 2025

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version