देवघर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ। परीक्षा के अंतिम परिणाम में देवघर के चिरंजीव आनंद को देश में 126वां स्थान मिला है। उनके पिता अशोक झा पेशे से अधिवक्ता हैं।

देवघर स्थित चांदनी चौक के समीप रहने वाले चिरंजीव ने पढ़ाई लिखाई दिल्ली से की है। उल्लेखनीय है कि तीर्थ पुरोहित समाज से आने वाले चिरंजीव आनंद पहले युवा हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version