Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अडाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी, 6 शेयरों पर लगा अपर सर्किट
    Breaking News

    अडाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी, 6 शेयरों पर लगा अपर सर्किट

    azad sipahiBy azad sipahiMay 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ के पार

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एक्सपर्ट कमेटी की पॉजिटिव अंतरिम रिपोर्ट के कारण अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल की स्थिति बनी रही। आज हुई जोरदार खरीदारी के कारण ग्रुप की 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के शेयरों पर आज अपर सर्किट लग गया। इसके अलावा शेष 4 कंपनियों के शेयर भी जबरदस्त मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

    गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई गिरावट के बाद आज पहली बार ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत या उससे अधिक की तेजी का रुख बना रहा। दिन भर हुई खरीदारी के कारण अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे ज्यादा 18.92 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इस जोरदार तेजी के कारण इस कंपनी के शेयर उछल कर 2,326.10 रुपये के स्तर पर पहुंच कर बंद हुए। इसके अलावा अडाणी टोटल गैस, अडाणी विल्मर, अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और एनडीटीवी के शेयरों पर आज अपर सर्किट लग गया।

    आज दिनभर के कारोबार के दौरान अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के कारण इस ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। इसके पहले हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद 27 फरवरी को इस ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिर कर 6.8 लाख करोड़ रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

    हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद देश में सियासी बवाल तो हुआ ही था, शेयर बाजार में भी अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। बताया जा रहा है कि एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में साफ किया है कि अडाणी ग्रुप द्वारा रेगुलेटरी लेवल पर किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है। दावा किया जा रहा है कि एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बात का निष्कर्ष निकाल पाना संभव नहीं है कि शेयरों की कीमत में हेरफेर करने के लिए रेगुलेटरी लेवल पर किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

    अडाणी ग्रुप शुरू से ही दावा करता रहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सत्य से परे है और ग्रुप को व्यावसायिक नुकसान पहुंचाने के लिए इसे गलत तरीके से तैयार किया गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन इससे जो बातें लीक होकर निकल रही हैं, उससे अडाणी ग्रुप के दावों को बल मिला है। यही कारण है कि अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में आज जोरदार तेजी का माहौल बना रहा।

    आज दिन भर के कारोबार के बाद अडाणी इंटरप्राइजेज के अलावा अडाणी टोटल गैस के शेयर 5 प्रतिशत की छलांग के साथ 722.50 रुपये के स्तर पर, अडाणी विल्मर के शेयर 9.99 प्रतिशत की छलांग के साथ 444.30 रुपये के स्तर पर, अडाणी पावर के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 247.90 रुपये के स्तर पर, अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 5 प्रतिशत उछल कर 826.70 रुपये के स्तर पर, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 6.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 729.70 रुपये के स्तर पर, अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4.99 प्रतिशत की उछाल के साथ 941.75 रुपये के स्तर पर, एसीसी के शेयर 4.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,813.40 रुपये के स्तर पर, एनडीटीवी के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 186.95 रुपये के स्तर पर और अंबुजा सीमेंट के शेयर 5.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 423.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा- बिना परेशानी बदलें दो हजार रुपये के नोट
    Next Article आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, गेल को छोड़ा पीछे
    azad sipahi

      Related Posts

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 56 अंक उछला

      May 7, 2026

      कच्चा तेल फिर 101 डॉलर प्रति बैरल पार

      May 7, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी चमक

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक सरयू राय ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
      • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : 168 आरोपियों को मिली जमानत
      • बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सतर्क
      • टेंडर घोटाला मामला: अभियंता राम पुकार राम ने इडी अदालत में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत
      • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version