Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कंबोडिया के राजा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
    देश

    कंबोडिया के राजा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

    adminBy adminMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उनके सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजा सिहामोनी भारत की अपनी पहली तीन दिवसीय आधिकारिक राजकीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से परिचय भी कराया। इसके बाद राजा नोरोडोम सिहामोनी ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
    आज राजा से पहले विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और बाद में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मिलने जाएंगे। इसके बाद शाम को राजा की प्रधानमंत्री मोदी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात होगी। इसके बाद वह राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी की आगामी यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत और गहरा करेगी। भारत कंबोडिया को मंदिरों के जीर्णोद्धार और लैंडमाइंस हटाने में सहायता कर रहा है।

    मंत्रालय के अनुसार उनकी राजकीय यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के समारोह की परिणति का प्रतीक है, जो 1952 में स्थापित हुए थे। कंबोडिया के राजा की यह यात्रा लगभग छह दशक बाद हो रही है। इससे पहले उनके पिता 1963 में भारत आए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleम.प्र.: ग्वालियर-चंबल में 50 कि.मी की रफ्तार से चलेगी हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article वाराणसी : गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version