Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कांग्रेस ने 60 सालों तक सिर्फ नारों और झूठे वादों पर सरकार चलाई : जोशी
    राज्य

    कांग्रेस ने 60 सालों तक सिर्फ नारों और झूठे वादों पर सरकार चलाई : जोशी

    adminBy adminMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक नौ सालों में देश में कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष का लोहा आज पूरी दुनिया मना रही है। जबकि, कांग्रेस ने 60 सालों तक सिर्फ नारों और झूठे वादों पर सरकार चलाई। मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं, जितनी योजनाएं बनी उनका समयावधि के साथ क्रियान्वयन हुआ। जोशी बुधवार को कायड़ विश्रामस्थली पर आयोजित नौ साल बेमिसाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण के साथ सेवा और सुशासन के भाव से काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को एक परिवार का हिस्सा मानकर देश सेवा में जुटे हैं।

    केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर आने से पहले राजस्थान को जल परियोजनाओं के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। इससे करीब 15 लाख माताओं-बहनों के सिर से पानी लाने का बोझ उतरेगा। केन्द्र की सरकार पूरे देश के लिए जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में पीने के पानी की व्यवस्था कर रही है, लेकिन राजस्थान सरकार इस योजना का क्रियान्वयन धीमी गति से कर रही है। यहां आने से पहले मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली से 22 हजार करोड़ की जल योजनाएं स्वीकृत की हैं। उन 22 हजार करोड़ की योजनाओं से 7934 करोड़ रुपये में सीकर और झुंझुनूं के सभी गांवों में घर-घर पीने का पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। 5783 करोड़ की लागत से चंबल का पानी अलवर और भरतपुर के एक हजार गांवों को, 3693 करोड़ की लागत से जाखम बांध से चित्तौडगढ़़, उदयपुर और राजसमंद जिलों को पानी मिलेगा, जबकि 4623 करोड़ की लागत से चंबल से पानी लेकर करौली और सवाईमाधोपुर की जनता को पानी दिया जाएगा। लगभग 821 करोड़ की लागत से धौलपुर की जनता की प्यास बुझाने का काम होगा। इससे राजस्थान की 15 लाख माताओं-बहनों को घर बैठे पानी मिलेगा।

    शेखावत ने कहा कि पिछले नौ साल में मोदी सरकार ने गरीब के जीवन में परिवर्तन लाने की विभिन्न योजनाएं सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी हैं। इन योजनाओं से आम आदमी के जीवन में परिर्वतन आया है। यह देश की जनता ने साक्षात देखा है। भारत ने वर्ष 2014 के बाद परिवर्तन का दौर देखा है। आम आदमी देश के विकास में कदमताल करते हुए भागीदारी निभा रहा है। देश विकास के पथ पर चल रहा है। आज उसका परिणाम पूरी दुनिया देख रही है।

    जनसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 16400 करोड जमा करवाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख मकान गरीबों के लिए बनाए गए। राज्य की मौजूदा सरकार के कारण आंकड़ों को समय पर पोर्टल पर इंद्राज नहीं किया गया। गलत आंकड़े दिए जाने के कारण नौ लाख लोग अब तक मकानों से वंचित है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचे योजना के लिए 29000 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। इसमें से राज्य सरकार द्वारा 56 हजार करोड़ खर्च कर भ्रष्टाचार का तांडव शुरू कर दिया गया।

    राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का आह्वान किया। जनसभा में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत माता की जय के नारे लगवाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसानों के लिए खुशखबरी, सरसों का 5,450 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य देगी सरकार
    Next Article रूडी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण: उमेश कुशवाहा
    admin

      Related Posts

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version