Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे : रक्षा मंत्री
    Breaking News

    भारत के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे : रक्षा मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiMay 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – देश के शक्तिशाली मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग का आह्वान
    – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर गुरुवार को 25 साल पहले हुए पोखरण परमाणु परीक्षणों को याद करके कहा कि इन परीक्षणों ने दुनिया को एक संदेश दिया कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म’ में विश्वास करता है, इसलिए किसी भी देश की संप्रभुता, अखंडता और एकता को नुकसान नहीं पहुंचाता है। उन्होंने भारत को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के शक्तिशाली मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग का आह्वान किया।

    रक्षा मंत्री आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 को चिह्नित करने वाले कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री ने 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई वैज्ञानिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 25वें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत उन असाधारण वैज्ञानिकों की दिल से सराहना करता है, जिन्होंने 1998 के पोखरण परीक्षण में योगदान दिया। आज हम तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी असाधारण राजनीतिक इच्छाशक्ति और इन परीक्षणों को सफल बनाने के नेतृत्व के लिए भी याद करते हैं।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने न केवल अपने लिए शांति की कामना की है, बल्कि दुनिया को संदेश दिया है। भगवान बुद्ध और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे दूरदर्शी विश्व को भारत की देन हैं। हमने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही उसे गुलाम बनाया। पोखरण परीक्षण ने संदेश दिया कि हम अपनी गरिमा के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा बताया। उन्होंने किसी राष्ट्र की प्रगति में विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए उसे शक्ति का स्रोत बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास एक शक्तिशाली मानव संसाधन है, जिसने इसे विश्व मंच पर एक सम्मानजनक स्थिति के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस मानव संसाधन का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वैश्विक मंच पर हमारा कद बढ़ा है और दुनिया भारत में आशा की एक नई किरण देख रही है। हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ के निर्माण के अपने विजन को साकार करने में सफल होंगे।

    इस मौके पर प्रगति मैदान के हॉल नंबर 5 और 4 में भव्य एक्सपो लगाई गई है, जिसमें अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, डीएसटी, डीआरडीओ, डीओएस, डीएई, सीएसआईआर, डीबीटी, एमओईएस, डीओटी, एमईआईटीवाई, एआईसीटीई और डीपीआईआईटी जैसे विभाग भाग ले रहे हैं। डीआरडीओ पवेलियन में 30 से अधिक डीआरडीओ प्रयोगशालाएं, पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं (डीवाईएसएल), प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ), डीआरडीओ उद्योग अकादमी-उत्कृष्टता केंद्र (डीआईए-सीओई) और ब्रह्मोस स्वदेशी की एक श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
    Next Article पाकिस्तान में 1650 उपद्रवी गिरफ्तार, अमेरिका व इंग्लैंड का दखल से इनकार
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version