Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई
    Breaking News

    गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2023Updated:May 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा खिताबी मुकाबला
    अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-2 में गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हरा दिया है। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर ही सिमट गई।

    मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

    ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता नहीं खोल पाए।

    गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।

    गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

    उल्लेखनीय है कि खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार आईपीएल में आने के बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी। उसने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती के मुकाबले कल से
    Next Article झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 30 मई को
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version