Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आइएएस छवि रंजन का विवादों से रहा है पुराना नाता
    Top Story

    आइएएस छवि रंजन का विवादों से रहा है पुराना नाता

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रिश्वत मांगने, धमकी देने समेत लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आइएएस छवि रंजन आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के हत्थे चढ़ गये। उनकी गिरफ्तारी चौंकाने वाली नहीं थी। अपने 14 साल के करियर में छवि रंजन ने जिस तरह की अपनी ‘छवि’ बना ली थी, उसमें कभी न कभी इस तरह के हालात का आना तय माना जा रहा था। सेना की भूमि समेत अन्य भूखंडों के फर्जीवाड़ा में फंसे छवि रंजन के खिलाफ पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। वह हमेशा से विवाद में रहे हैं।

    छवि रंजन झारखंड कैडर के 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। अपने कारनामों के कारण शुरू से ही विवादों में रहे हैं। झारखंड विधानसभा के पिछले साल बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान विधायक सीपी सिंह ने आइएएस छवि रंजन के खिलाफ मामला उठाया था। उन्होंने छवि रंजन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उस वक्त छवि रंजन रांची के उपायुक्त थे। सीपी सिंह ने आरोप लगाया था कि वे हथियार का लाइसेंस देने के लिए पैसे लेते हैं। इसपर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। सीपी सिंह के आरोपों पर राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग उठायी थी। इसके अलावा 2021 में एक संवेदक ने हथियार का लाइसेंस देने के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन आयुक्त और रांची के तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। हालांकि बाद में वह इससे मुकर गया। इसके अलावा रांची में तैनाती के दौरान हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने इनपर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने हाइकोर्ट में इसकी लिखित शिकायत भी की थी। हाइकोर्ट ने इसे लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगायी थी। छवि रंजन पर लग रहे आरोपों के कारण सरकार ने 10 जुलाई 2022 में उनका तबादला समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर कर दिया गया।

    छवि रंजन के थोड़ा और पुराने मामले को देखा जाए तो 2015 में कोडरमा में उपायुक्त के पद पर तैनाती के दौरान मरकच्चो जिला परिषद डाकबंगला परिसर में लगे पेड़ों को काटने का आदेश देने का आरोप छवि रंजन पर लगा था। यह मामला विधानसभा में उठा तो खूब हंगामा हुआ। आरोपों के कारण राज्य सरकार ने उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। इस मामले में एसीबी ने जांच की थी। एसीबी की पूछताछ में छवि रंजन के अंगरक्षक रहे कृष्ण वर्मा ने पूछताछ में इसे स्वीकार किया था। उसके मुताबिक छवि रंजन के आदेश पर तत्कालीन अंचलाधिकारी, दो चौकीदारों और दो स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पेड़ काटे गए। जब मामले का खुलासा हुआ तो पेड़ दूसरे स्थान पर फेंक दिये गये। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

    छवि रंजन की 15 जुलाई 2020 में रांची के उपायुक्त पद पर तैनाती हुई। उपायुक्त बनने के बाद आरोपों का सिलसिला चालू हो गया। रांची में उपायुक्त के पद पर तैनाती के दौरान जमीन के दलालों और माफिया से मिलीभगत के आरोप छवि रंजन के खिलाफ लगे। सेना की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री मामले में तत्कालीन आयुक्त की जांच रिपोर्ट में भी इनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी की गयी थी। चर्चा यहां तक थी कि छवि रंजन को महंगी शराब से लेकर कीमती मोबाइल तक उपहार के तौर पर मिले हैं। उन्होंने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार मंत्रालय को दाखिल सूची में कुछ उपहार के सामानों को जिक्र भी किया है। इडी जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पिछली पूछताछ में आमने सामने भी कराया था। उन सभी ने छवि रंजन पर कई तरह के आरोप मढ़े थे। छवि रंजन पर इस मामले में लगे आरोप, उनसे 24 अप्रैल को हुई पूछताछ और प्राप्त दस्तावेज के आधार पर गिरफ्तारी पहले से ही निश्चित मानी जा रही थी। जिसे अंतत: गुरूवार को 10 गंटे की पूछताछ के बाद इडी ने अंजाम दिया।

    छवि रंजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउषा मार्टिन विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह
    Next Article कोलकाता ने हैदराबाद को पांच रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर में बचाए नौ रन
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

      July 22, 2025

      द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक हैं बम्हणी गांव स्थित 12 शिवलिंग

      July 22, 2025

      हरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना

      July 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल
      • सियाचिन में शहीद हुए जवान हरिओम का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version