Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जैक 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, सृष्टि कॉमर्स और कशिश आर्ट्स के टॉपर बने
    Top Story

    जैक 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, सृष्टि कॉमर्स और कशिश आर्ट्स के टॉपर बने

    adminBy adminMay 30, 2023Updated:May 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कॉमर्स में 88.06 प्रतिशत और आर्ट्स में 95.97 फीसदी स्टूडेंट पास
    -कॉमर्स में लड़के और आर्ट्स में लड़कियां रहीं अव्वल

    रांची। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने मंगलवार को 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया। कॉमर्स में 25147 और आर्ट्स में में 225946 छात्रों ने सफलता हासिल की है। रिजल्ट जैक के ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है। उद्यान इंटर कॉलेज रांची की सृष्टि कुमारी 488 अंक लाकर कॉमर्स की स्टेट टॉपर बनी जबकि डीएवी इंटर कॉलेज कतरासगढ़ के कशिश प्रवीण आर्ट्स के स्टेट टॉपर रहे।

    आर्ट्स विषय से धनबाद की कशिश परवीन 469 अंक लाकर टॉप किया है। लोहरदगा से दीक्षा कुमारी सेकंड टॉपर हुई हैं। आर्ट्स में रांची के सुधांसु कुमार ने तीसरा रैंक पाया है। इसी तरह कॉमर्स में सृष्टि कुमारी ने 480 अंक लाकर टॉप किया है। मोहिश परवीन 479 अंक सेकंड और 475 अंक के साथ रिया कुमारी थर्ड टॉपर बनी हैं।

    इस साल इंटर आर्ट्स का रिजल्ट 95.97 प्रतिशत रहा है वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 प्रतिशत रहा है। कॉमर्स के रिजल्ट में लड़कों ने बाजी मारी है। इनका पासिंग परसेंटेज 87.01 है। इसकी तुलना में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 90.61 है। कॉमर्स की परीक्षा में 15900 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 13836 ने सफलता हासिल की है। वहीं, 12482 लड़कियों ने परीक्षा दी, जिसमें 11311 पास हुई हैं। आर्ट्स के रिजल्ट में लड़कियां आगे हैं। इस परिणाम में 96.58 प्रतिशत लड़कियां पास की हैं जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 95.12 है। परीक्षा में 94476 लड़के शामिल हुए और उनमें से 89875 लड़के पास हुए। 131470 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई जिनमें से 126981 लड़कियां पास हुई हैं।

    आटर्स में सबसे ज्यादा सेकेंड डिवीजन
    इंटर आर्ट्स के रिजल्ट में सबसे ज्यादा बच्चे सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 230788 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से 225946 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। फर्स्ट क्लास आने वालों की संख्या 97051 है। सेकेंड क्लास आने वाले बच्चों की संख्या 113018 है। थर्ड क्लास से पास करने वाले बच्चों की संख्या 6782 है। पांच बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने केवल परीक्षा में उत्तीर्णता हासिल की है। आर्टस में कुल 216856 बच्चे पास हुए हैं। आर्ट्स का पासिंग परसेंटेज 95.97 प्रतिशत रहा है।

    इन जिलों ने आर्ट्स में किया टॉप

    हजारीबाग : 98.47 फीसदी

    सिमडेगा : 98.38 प्रतिशत

    खूंटी : 98.04 प्रतिशत

    साल 2019 में परीक्षा परिणाम 79.97 प्रतिशत रहा था। 2020 में 82.53 प्रतिशत रहा। बात 2021 की करें तो इस साल 90.71 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल हुए। 2022 में 97.43 बच्चे परीक्षा पास किया।

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी इंटर कॉमर्स के परिणाम में फर्स्ट क्लास आने वाले बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस श्रेणी में 19891 बच्चे पास हुए हैं। द्वितीय श्रेणी में 5162 बच्चे पास हुए हैं। तृतीय श्रेणी की बात करें तो 94 बच्चे ही ऐसे हैं, जिन्हें यह रैंक मिला है। कॉमर्स में कुल 25147 बच्चे पास हुए हैं जबकि 28382 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इंटर कॉमर्स की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 28813 बच्चों ने आवेदन किया था।

    चार साल में कॉमर्स का रिजल्ट
    साल 2019 में परीक्षा परिणाम 70.44 प्रतिशत रहा था। 2020 में 77.37 प्रतिशत रहा। बात 2021 की करें तो इस साल 90.33 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल हुए। 2022 में 92.75 बच्चे परीक्षा पास किए हैं।

    कॉमर्स में जामताड़ा ने किया टॉप
    कॉमर्स में जामताड़ा ने 97.36 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। सबसे कम सरायकेला 77.94 प्रतिशत रहा।

    आर्ट्स टॉपर्स

    कशिश परवीन (469 अंक)

    दीक्षा साहू (465 अंक)

    सुधांशु कुमार (464 अंक)

    कॉमर्स टॉपर्स

    सृष्टि कुमारी (480 अंक)

    मोहिश परवीन (479 अंक)

    रिया कुमारी (475 अंक)

    मुख्यमंत्री ने छात्रों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तीर्ण रहे सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना करता हूं। इस अवसर पर सीएम ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस परिणाम के हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड एकेडमिक कॉउन्सिल (जैक) बोर्ड इंटर (आर्ट्स) और (कॉमर्स) परीक्षा में उत्तीर्ण होने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपक प्रकाश ने रजरप्पा मंदिर में किया पूजन
    Next Article महाकाल लोक में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियां संबंधित ठेकेदार से पुन: कराई जाएंगी स्थापित: भूपेन्द्र सिंह
    admin

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026

      जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version