Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से कटा करण जौहर का पत्ता
    मनोरंजन

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से कटा करण जौहर का पत्ता

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ”बिग बॉस ओटीटी” का दूसरा सीजन जल्द ही पर्दे पर आने के लिए तैयार है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन फैंस ने काफी पसंद किया था। ”बिग बॉस ओटीटी” सीजन 1 की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने सीजन 2 लाने का फैसला किया है। ”बिग बॉस ओटीटी 2” जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगा, लेकिन अब इस शो के फैंस को भी एक बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि, कहा जा रहा है कि करण जौहर को ”बिग बॉस ओटीटी 2” से हटा दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”बिग बॉस ओटीटी सीजन 2” का होस्ट अब बदल जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण जौहर की जगह अब सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बिग बॉस ओटीटी का भव्य तरीके से प्रीमियर होगा और विवादित शो अगले 3 महीनों तक चलेगा। उसके बाद बिग बॉस सीजन 17 का प्रसारण शुरू हो जाएगा। हालांकि बिग बॉस ओटीटी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक ”बिग बॉस ओटीटी 2” मई के अंत या जून की शुरुआत में ऑनएयर हो सकता है। शो को करीब 3 महीने तक प्रसारित करने की योजना है। ऐसे में ”बिग बॉस सीजन 17” को सितंबर-अक्टूबर के बीच टेलीकास्ट करने की योजना है। ”बिग बॉस ओटीटी” किस चैनल या प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस ओटीटी को वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। इस शो का पहला सीजन एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता था। पहले सीज़न में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, उर्फी जावेद, जीशान खान, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन थे। बिग बॉस ओटीटी फिनाले के बाद प्रतीक, शमिता और निशांत ने बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था। दिव्या अग्रवाल ने ”बिग बॉस ओटीटी” का पहला सीजन जीता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को ईडी का नोटिस, सोमवार को पूछताछ के लिए तलब
    Next Article पंजाबः स्वर्ण मंदिर परिसर में पांच दिन में तीसरा धमाका, पांच गिरफ्तार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ

      May 9, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 7, 2025

      ‘दोस्ताना-2’ में बड़ा बदलाव, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जगह श्रीलीला-विक्रांत मैसी

      May 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version