Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर बरपा रही है। दूसरे हफ्ते में जहां इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, वहीं वीकेंड आते ही फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ते हुए अपनी मजबूती साबित कर दी है। फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसकी ऐतिहासिक सफलता की गवाही दे रहे हैं।

    17वें दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अपने तीसरे रविवार यानी 21 दिसंबर को शानदार 38.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने महज 17 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 555.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस आंकड़े के साथ ‘धुरंधर’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (553 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

    तीसरे हफ्ते में सबसे तेज कमाई का रिकॉर्ड

    ‘धुरंधर’ ने तीसरे हफ्ते में सबसे जल्दी और सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस मामले में यह ‘पुष्पा 2’ (हिंदी 60 करोड़), ‘स्त्री 2’ (48.75 करोड़), ‘गदर 2’ (36.95 करोड़) और ‘जवान’ (34.81 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी आगे निकल गई है।

    फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अगले 2–3 दिनों में ‘धुरंधर’ 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और विक्की कौशल की ‘छावा’ (604 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक बनकर उभर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता
    Next Article पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी

      December 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा
      • बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version