Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हिरोशिमा में हुई मोदी-बाइडन मुलाकात, मोदी के पास आकर गले मिले बाइडन
    दुनिया

    हिरोशिमा में हुई मोदी-बाइडन मुलाकात, मोदी के पास आकर गले मिले बाइडन

    adminBy adminMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टोक्यो। जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने हिरोशिमा पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात गर्मजोशी से भरी रही। जो बाइडन स्वयं मोदी के पास आए और फिर दोनों नेता गले मिले।

    जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भारत को बतौर मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया भी बतौर मेहमान देश शामिल हो रहे हैं।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे, उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी वहां पहुंचे। बैठक हॉल में प्रवेश करते ही बाइडन खुद पीएम मोदी के पास आए। पीएम मोदी ने उनसे गले मिलकर अभिवादन किया, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ बातें भी हुई। पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन के लिए जापान में 19 से 21 मई तक रहेंगे।

    पद्मश्री डॉ. तोमियो मिजोकामी से मिले
    इससे पहले मोदी ने आज जापान के हिंदी व पंजाबी भाषा के जानकार और पद्मश्री से सम्मानित मशहूर लेखक डॉ. तोमियो मिजोकामी और जापान की मशहूर चित्रकार हिरोको ताकायामा से भी मुलाकात की। डॉ. तोमियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रोफेसर तोमियो मिजोकामी से मिलकर उन्हें खुशी हुई। वह हिंदी और पंजाबी भाषा के जानकार हैं और जापान के लोगों के बीच भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी अहम भूमिका है।

    कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात
    भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की कोरिया गणतंत्र के राष्ट्रपति के साथ अहम बैठक हुई। अच्छे दोस्त रहे भारत और कोरिया गणतंत्र सांस्कृतिक तौर पर भी जुड़े हैं। इस बैठक में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम बातचीत हुई।

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत और कोरिया के कूटनीतिक रिश्तों को इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों देश व्यापार, निवेश, उच्च तकनीक, आईटी हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, सेमीकंडक्टर और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने पर सहमत हैं। साथ ही भारत की जी20 बैठक की अध्यक्षता और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में कोरिया की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अभिषेक
    Next Article राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर 24 को आएंगी झारखंड, तैयारियां शुरू
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version