Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शनल कॅरियर सर्विस पोर्टल निरंतर हो रहा है लोकप्रियः केन्द्रीय मंत्री यादव
    राज्य

    शनल कॅरियर सर्विस पोर्टल निरंतर हो रहा है लोकप्रियः केन्द्रीय मंत्री यादव

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 29, 2023Updated:May 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल । केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों और निर्धनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल में सवा तीन करोड़ पंजीयन हुए हैं। इसमें आवेदक अलग-अलग बार भी पंजीयन करवाने के लिए पात्र होते हैं। इन पंजीयन में से एक करोड़ 30 लाख का मोबेलाइजेशन किया गया है। करीब पांच लाख एक्टिव वेकेन्सीस की जानकारी सामने आई है। यह पोर्टल निरंतर लोकप्रिय हो रहा है और देश में रोजगार के लिए पुल का कार्य कर रहा है। मेगा जॉब फेयर इसी श्रंखला की कड़ी है।

    केन्द्रीय मंत्री यादव सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान यहां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गोविंदपुरा में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। जॉब फेयर में विभिन्न संस्थान द्वारा 640 नियुक्तियां दी गई। मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय मंत्रीयादव ने मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल को उपयोगी बताते हुए चयनित आवेदकों को बधाई दी। चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर एवं योजनाओं के स्वीकृति-पत्र का वितरण भी किया गया।

    केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कॅरियर सर्विस पोर्टल में करीब 11 लाख एम्प्लायर रजिस्टर्ड हैं। असंगठित क्षेत्र में रोजगार के लिए ई-श्रम पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें करीब 400 तरह के व्यवसायों के लिए 29 करोड़ से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं। केन्द्र सरकार ने चार विभाग के पोर्टल को एकीकृत करने की पहल की है। इनमें ई-श्रम पोर्टल और एमएसएमई पोर्टल को एकीकृत किया जा चुका है। कौशल उन्नयन विभाग भी इनसे जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप हमारा देश नई डिजिटल क्रांति की तरफ तेजी से बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि श्रमिक भाइयों के उपचार के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। ईएसआई डिस्पेंसरी और अस्पताल सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आज हुई बैठक में प्रदेश की अनेक श्रम मंत्रालय की प्रदेश की अनेक स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन एवं नई संस्थाएँ प्रारंभ करने पर निर्णायक चर्चा हुई है। आने वाले कुछ समय में इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश को इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर गर्व है। इस प्रोजेक्ट को दिन-प्रतिदिन मजबूत बनाया जाएगा।

    कार्यक्रम को मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश की तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इन हितग्राहियों में गायत्री, सुनीता विश्वकर्मा और लक्ष्मी को ई-श्रम कार्ड दिए गए। संतोष अहिरवार श्रमयोगी, अंबर त्रिपाठी और सुनीता साल्वे संबल योजना में छात्रवृत्ति और पूरन सिंह को कर्मकार मंडल से पंजीयन कार्ड प्राप्त करने की योजना में लाभान्वित किया गया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप तीन युवाओं विशाल अहिरवार, ऑपरेटर एमआरएफ कम्पनी और राहुल राजोरिया और ज्योत्सना को असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

    तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में करीब सवा तीन हजार आवेदकों के नाम दर्ज किए गए। पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया से अंतिम रूप से रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया गया। केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से इस दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल का यह कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइमरान की मार्मिक अपील, मेरी पार्टी तोड़ चुकी सरकार, अब तो चुनाव की तारीखों का ऐलान करें
    Next Article कोपरिया स्टेशन पर हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया

      June 27, 2025

      मणिपुर पुलिस ने दो अभियानों में चार उग्रवादियों और एक हथियार डीलर को पकड़ा

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version