रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम रांची पहुंचे। उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री सत्यानंद भोक्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद थे। जदयू और राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए निकल गये। दोनों नेता आज शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version