Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»सीमा पर शांति पड़ोसी मुल्कों की जिम्मेदारी: नरेंद्र मोदी
    दिल्ली

    सीमा पर शांति पड़ोसी मुल्कों की जिम्मेदारी: नरेंद्र मोदी

    adminBy adminMay 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री पहुंचे जापान, पाक-चीन को दी बड़ी नसीहत
    एजेंसी
    हिरोशिमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंच गये हैं। वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जी-7 समिट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले चीन और पाकिस्तान को लेकर प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। मोदी ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। हम अपने पड़ोसियों से अच्छा संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन सीमा पर शांति तय करना इस्लामाबाद और चीन की जिम्मेदारी है। वह ‘निक्केई एशिया’ को दिये साक्षात्कार में बोल रहे थे।

    मोदी ने दी पाकिस्तान को नसीहत:
    प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत सामान्य और पड़ोसी संबंध चाहता है, लेकिन आतंकवाद से मुक्त एक अनुकूल वातावरण बनाना और आवश्यक कदम उठाना इस्लामाबाद पर निर्भर है। आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त एक अनुकूल वातावरण बनाना उनके लिए आवश्यक है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

    सीमा पर शांति से दुनिया को होगा फायदा:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति आवश्यक है। भारत-चीन संबंधों का भविष्य केवल आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हितों पर आधारित हो सकता है। सीमा पर शांति रहेगी तो दुनिया को लाभ होगा। रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा कि यूक्रेन विवाद पर भारत की स्थिति स्पष्ट और अटूट है। भारत शांति के पक्ष में खड़ा है और दृढ़ता से खड़ा रहेगा। यह समय सहयोग का है, संघर्ष का नहीं।

    66 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री पहुंचे:
    प्रधानमंत्री दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। 66 साल बाद यह पहला मौका है जब भारत का कोई प्रधानमंत्री जापान के हिरोशिमा शहर पहुंच रहा है। जवाहरलाल नेहरू 1957 में हिरोशिमा गये थे। जापान के हिरोशिमा शहर में शुक्रवार को जी7 देशों की सालाना बैठक शुरू हो चुकी है। वहीं, समिट के पहले ही दिन संगठन के नेताओं ने रूस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जी7 के नेताओं ने रूस से मांग की है कि वो तुरंत यूक्रेन से अपनी सेना को बाहर निकाले। जी7 दुनिया के सात देशों से बना संगठन है जो जंग में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान और फ्रांस शामिल हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि हिरोशिमा में मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। समिट के बाद वो जी-7 नेताओं के साथ पीस मेमोरियल पार्क भी जाएंगे। ये पार्क न्यूक्लियर अटैक के पीड़ितों की याद में बनाया गया है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा समेत अन्य देशों के नेताओं के साथ आपसी संबंधों पर चर्चा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज्ञानवापी में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर रोक
    Next Article सभी अनुसूचित जनजाति समूहों का संतुलित, योजनाबद्ध एवं अपेक्षित विकास करे राज्य सरकार : बंधु तिर्की
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version