-सेंधू मुंडा के हत्यारों को फांसी दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : प्रतुल
चंदवा। सेंधू मुंडा के भाई इलिप मुंडा के साथ लातेहार जा कर जेल पदाधिकारियों, सिपाहियों, कैदियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आवेदन दिलाया
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आज सुबह चंदवा के हेसला गांव पहुंचे और सेंधू मुन्ना के अंत्येष्टि में शामिल हुए। प्रतुल ने गांव वालों के साथ बैठक कर विश्वास दिलाया कि उनके न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने तक संघर्ष जारी रहेगा।आदिवासियों के सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार थम नहीं रहा है।प्रतुल ने इस बात पर गहरा रोष प्रकट किया की अंत्येष्टि में कोई भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से उपस्थित नहीं था।प्रतुल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस निर्धन परिवार को समुचित मुआवजा मिले। प्रतुल के साथ मुखिया बिफरा मुंडा,साजिद खान, जमील अंसारी आदि भी थे।
इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा लिये गया निर्णय के अनुसार प्रतुल भाई शाहदेव अपने साथ सेंधू मुंडा के इलिप मुंडा को लेकर हेसला से लातेहार थाने पहुंचे। जहां इलिप मुंडा ने अपने भाई की हत्या का दोषी मानते हुए जेल के पदाधिकारी,सिपाही,कैदी और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आवेदन दिया।प्रतुल ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी इस मुद्दे पर संज्ञान लिया है और शीघ्र कार्रवाई होगी