Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार एवं टाटा ट्रस्ट के सामूहिक प्रयास से एक भव्य कैंसर अस्पताल रांची में खड़ा है। आज यह अस्पताल राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है। निश्चित रूप से रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए माइलस्टोन साबित होगा।

    सोरेन ने शुक्रवार को सुकुरहुट्टू रोड (कदमा) कांके स्थित रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किया है। ऐसे प्रयास प्रतिबद्धता के साथ आगे भी होते रहेंगे। हमारा प्रयास है कि राज्य में ही स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें राज्य के बाहर अन्य शहरों में इलाज के लिए नही जाना पड़े।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में विश्व स्तरीय आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिससे कैंसर मरीजों का गुणवत्तापूर्ण जांच तथा चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सकेगी। यह अस्पताल लगभग 25 एकड़ भूमि में बना है। धीरे-धीरे यह अस्पताल और बड़ा बनेगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के समीप ही मेडिको सिटी के निर्माण की आधारशिला रखेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से आज का दिन राज्य के लिए गौरव का दिन है। मैं टाटा समूह का धन्यवाद एवं आभार करता हूं। साथ ही इस मंच से विश्वास दिलाता हूं कि इस अस्पताल के संचालन के साथ-साथ राज्य के सर्वांगीण विकास में टाटा समूह को हमारी सरकार पूरा सहयोग करेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र लिए ऐतिहासिक दिन है।

    टाटा ट्रस्ट द्वारा स्थापित रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। ट्रस्टी, टाटा ट्रस्ट और वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा कि टाटा ट्रस्ट बीमारी के निदान से पहले उपचार के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, हमारी टीमें जागरुकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ काम कर रही हैं और कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग भी कर रही हैं। हमारी प्रतिबद्ध स्वास्थ्य सेवा टीमों के समर्थन के साथ, हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करते हैं कि स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित कैंसर के संभावित मामलों का निदान, उपचार और ठीक होने के बाद की स्थिति की निगरानी की जाती हो, जिससे स्वास्थ्य सेवा की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके।

    झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी एवं टाटा मेडिकल सेंटर के बीच इस दौरान एमओयू हुआ। इस एमओयू से झारखंड राज्य के मरीजों को कोलकाता के अत्याधुनिक टाटा मेडिकल सेंटर में कैंसर का विश्व स्तरीय उपचार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह और टाटा मेडिकल सेंटर, कोलकाता के डॉ. पी. अरुण, निदेशक और संजीव कुमार अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी के बीच संपन्न हुआ।

    इस मौके पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सीईओ टाटा स्टील टीवी नरेंद्रन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कल, 36 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
    Next Article नेपाल की गंडकी प्रांत सरकार में चार नए मंत्री शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version