Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईपीएल ; ऑरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने शुभमन गिल
    Breaking News

    आईपीएल ; ऑरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने शुभमन गिल

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस (जीटी) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल सोमवार को सीजन में 890 रन बनाकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के ऑरेंज कैप धारक बन गए। इसी के साथ गिल ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 17 मैचों में, उन्होंने 63.57 के औसत और 158.08 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक और 129 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 14 पारियों में 730 रनों के साथ दूसरे स्थान पर पर रहे, जबकि सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (672) ने तीसरा स्थान हासिल किया। आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली 639 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 625 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

    गिल के नाम एक आईपीएल सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। शीर्ष पर विराट हैं, जिन्होंने 16 पारियों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए, जिसमें चार शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं। गिल ने 2016 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 848 रन बनाने वाले डेविड वार्नर और 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 863 रन बनाने वाले जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है।

    इसके अलावा गिल आईपीएल सीजन में चौथे सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 85 चौके और 33 छक्के लगाए, कुल मिलाकर उनके नाम 118 बाउंड्री हैं। शीर्ष पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2022 सीज़न में 83 चौकों और 45 छक्कों की मदद से 128 बाउंड्री लगाए थे।

    मैच की बात करें तो बारिश से बाधित इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋद्धिमान साहा (54) और साई सुदर्शन (96) के बहेतरीन अर्धशतकों व शुभमन गिल (39) और कप्तान हार्दिक पांड्या (21) की तेज पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए।

    इसके बाद सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला, जिसे सीएसके ने डेवोन कॉनवे (47), रुतुराज गायकवाड़ (26), शिवम दुबे (नाबाद 32), अजिंक्या रहाणे (27) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 15) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत 15 ओवर में हासिल कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और दो बिल्डरों के 16 ठिकानों पर इडी का छापा
    Next Article धोनी ने आईपीएल से संन्यास की खबरों पर लगाया ब्रेक, कहा- एक और सीजन खेलने की कोशिश करूंगा
    azad sipahi

      Related Posts

      वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, उंगली की चोट बनी वजह

      July 31, 2026

      राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

      July 31, 2026

      राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च तेज, तीनों बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़
      • JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा घेराव : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को किया गया नजरबंद
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, 10 जिलों के 456 गांव प्रभावित; नुकसान का आकलन शुरू
      • छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने सरकार से मांगा जवाब
      • 150 किलो की ‘महाकाल कांवड़’ बनी आकर्षण का केंद्र, कोलकाता से आई श्रद्धालुओं की टोली ने खींचा सबका ध्यान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version