Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मोदी के नेतृत्व में नौ सालों में जितना काम हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ : हरदीप पुरी
    राजनीति

    मोदी के नेतृत्व में नौ सालों में जितना काम हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ : हरदीप पुरी

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नौ साल में जितना काम हुआ है, उतना काम इससे पहले कभी नहीं हुआ। यूपीए सरकार ने 2004 से 2014 में वैक्सीन निर्माण की कैपेसिटी बन्द कर दी थी। कोरोना काल में हमने 224 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज का निर्माण किया। 100 से अधिक देशों में हमारी वैक्सीन लोगों को लगाई गई। हरदीप पुरी केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को यहां होटल ताज में मीडिया संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से स्वच्छता का संकल्प लिया था। 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गए। आज पूरा देश खुले में शौच मुक्त है। उन्होंने पीएम आवास योजना से लेकर अन्य योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में तीन करोड़ पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए। अकेले यूपी में 17 लाख आवास बने हैं। उप्र में अखिलेश यादव सरकार ने केवल 17 हजार आवासों की मांग थी।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 9.6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। इसकी शुरुआत उप्र के बलिया जिले से हुई थी। कुल गैस कनेक्शन 31 करोड़ हैं। 2014 में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे। उसकी तुलना में आज दोगुने से भी अधिक हैं।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षो में जो कार्य किये गए हैं, उस उपलब्धि को लेकर हम आप सबके बीच में हैं।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमे उस कालखंड में काम करने का अवसर मिला है, जब प्रधानमंत्री मोदी नौ वर्षो का स्वर्णिम काल पूरा कर रहे हैं। नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। कल ही नई संसद के भवन का उद्घाटन हुआ है। इतना काम 90 सालों में नहीं हुआ, जितना नौ सालों में हुआ।

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इन नौ वर्षों में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। गरीब को योजना मिली है, पीड़ित को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पत्रकारों के लिए आयोजित हो रहा है। आपके माध्यम से ही हम सरकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाने में सफल हुए हैं।

    इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बिछने लगी चुनावी बिसात
    Next Article पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    admin

      Related Posts

      बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

      June 28, 2025

      मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद

      June 28, 2025

      सुरक्षा व्यवस्था के बीच फारबिसगंज नगर परिषद के पार्षद पद का उपचुनाव

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version