Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
    दुनिया

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि अफगानिस्तान की ओर से इस समझौते पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय दोनों देशों के बीच हाल के सीमा तनाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। संघर्षविराम तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों पक्षों की सेनाएं 48 घंटे तक किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी बातचीत जारी रखेंगे ताकि स्थायी समाधान की दिशा में प्रगति की जा सके।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से 48 घंटों के लिए अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस अवधि के दौरान दोनों पक्ष रचनात्मक बातचीत के जरिए इस जटिल लेकिन सुलझने योग्य मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास करेंगे।

    इससे पहले अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक एक्स पोस्ट में पाकिस्तानी सेना पर अफगानिस्तान पर हल्के और भारी हथियारों से गोलीबारी करके सीमा पर लड़ाई शुरू करने का आरोप लगाया, जिसमें 12 नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। दूसरी ओर पाकिस्तान ने अपने दावों में अफगान तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

    वहीं, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि अफगान तालिबान लड़ाकों ने आज स्पिन बोल्डक में चार अलग-अलग जगहों पर हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रभावी और जोरदार जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 15 से 20 तालिबान लड़ाके मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। आईएसपीआर के मुताबकि, कुर्रम में अफगान लड़ाकों ने 14-15 अक्टूबर की रात को पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खदेड़ दिया गया। जवाबी कार्रवाई में दुश्मन के ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा। उधर, अफगान तालिबान ने एक फुटेज जारी किया जिसमें उसके ड्रोन अटैक में पाकिस्तानी चौकियों को तबाह होते देखा जा सकता है।उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच झड़पें 11 एवं 12 अक्टूबर की रात को शुरू हुईं, जब काबुल ने इस्लामाबाद पर उसी सप्ताह अफगानिस्तान पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
    shivam kumar

      Related Posts

      जापान में एलडीपी को इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में झटका देने की तैयारी में विपक्ष

      October 15, 2025

      संसद विघटन के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास, स्पीकर ने बुलाई बैठक

      October 15, 2025

      नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा लेंगे सक्रिय राजनीति से संन्यास, इलाज के लिए सिंगापुर जाने की तैयारी

      October 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
      • झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
      • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
      • घाटशिला उपचुनाव: JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन में कांटे की टक्कर, नामांकन सभा में होंगे शामिल CM हेमंत सोरेन
      • बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version