Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बेंगलुरु : कर्नाटक के नये सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा
    Breaking News

    बेंगलुरु : कर्नाटक के नये सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 15, 2023Updated:May 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक का फैसला

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बेंगलुरु। कर्नाटक के नये सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को यहां संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक में तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक के अलावा सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और अन्य नेता उपस्थित थे। होटल शांगरी-ला में करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी। दोनों ने बताया कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण 18 मई को होगा और इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

    बैठक से पहले चार नेताओं ने की अलग मुलाकात
    विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले चार नेताओं ने अलग से बैठक की। इन नेताओं में कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल शामिल थे। बैठक के बारे में आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन बाद में शिवकुमार ने कहा कि उनका सिद्धारमैया से कोई मतभेद नहीं है।
    शिवकुमार समर्थकों ने की नारेबाजी
    इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा हो गये और ‘हम डीके शिवकुमार को सीएम बनाना चाहते हैं’ के नारे लगाने लगे। शिवकुमार के समर्थकों ने बेंगलुरु में पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले ‘डीके शिवकुमार को सीएम’ बनाये जाने के नारे लगाये।

    थोड़ा इंतजार करें : मल्लिकार्जुन खड़गे
    इधर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जायेगी। इसके बाद आलाकमान को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया बेंगलुरु में हैं। विधायक दल की बैठक के बाद वे अपनी राय हाइकमान से साझा करेंगे और फिर हाइकमान यहां से अपना फैसला भेजेगा। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। खड़गे ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार कर कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाया है। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिये हैं। हम अपने मंत्रिमंडल के गठन के बाद अपने घोषणा पत्र में जनता से किये गये सभी पांच वादों को लागू करेंगे।

    सिद्धारमैया, शिवकुमार के अलावा दो और नेता रेस में
    इस बीच जानकारी मिल रही है कि कर्नाटक में सीएम पद की रेस में दो नहीं, चार नाम शामिल हैं। इनमें डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के अलावा एमबी पाटिल और जी परमेश्वर शामिल हैं। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि इसमें कुछ असामान्य नहीं है। हर पार्टी में लोगों की महत्वाकांक्षाएं होती हैं, लेकिन सिर्फ एक ही सीएम बनता है। कर्नाटक में भी यही होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी के सवालों में उलझे छवि रंजन, गोवा ट्रिप की बात कबूली
    Next Article चतरा में पांच नक्सलियों की मौत से बौखलाए माओवादी संगठन के बंद पर झारखंड पुलिस चौकन्ना
    azad sipahi

      Related Posts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version