Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मैरिज गार्डन के चैंबर में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत
    राज्य

    मैरिज गार्डन के चैंबर में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाली। शहर के सुमेरपुर रोड स्थित केशव नगर के मैरिज गार्डन में सीवरेज चैंबर (हौद) की सफाई के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक को बचा लिया गया है। उसे उपचार के लिए राजकीय बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात दो बजे हुआ था। जबकि, शवों को शनिवार सुबह चार बजे बाहर निकाला जा सका।

    पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे पांच सफाईकर्मी मैरिज गार्डन के सीवरेज चैंबर की सफाई करने पहुंचे थे। चैंबर शादी समारोह के वेस्ट (खाने) से भरा हुआ था। इनमें से चार युवक हौद में उतरे हुए थे और एक युवक रस्सा लेकर बाहर खड़ा था। जैसे ही वे हौद की गहराई में पहुंचे, जहरीली गैस से उनका दम घुटने लगा। वे बेहोश होकर चैंबर में ही गिर गए। अंदर फंसे युवकों को बचाने के लिए बाहर खड़ा लड़का भी रस्से के सहारे अंदर उतरा, लेकिन गैस से उसका भी दम घुटने लगा और वह बाहर आ गया। हादसे में पुराना बस स्टैंड वाल्मीकि बस्ती निवासी विशाल (28) पुत्र चैनाराम वाल्मीकि, करण (22) पुत्र मुकेश वाल्मीकि और बापूनगर वाल्मीकि बस्ती निवासी भरत (20) पुत्र अनिल वाल्मीकि की मौत हो गई। इनकी बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। वहीं, मंडिया रोड कालूजी बगेची निवासी 22 साल का रितिक वाल्मीकि घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर नगर परिषद टीम और कोतवाली, औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। नगर परिषद के मड पंप से सीवरेज चैंबर से कचरा बाहर निकला गया।

    बचाव टीम ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे तीनों के शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सीवरेज चैंबर की सफाई करने उतरे सफाईकर्मियों के पास जहरीली गैस से बचने के लिए किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं थे। इसलिए जैसे ही चैंबर में उतरे, गैस से उनका दम घुटने लगा। सेंचुरी गार्डन का सीवरेज चैंबर भी सड़क पर बना हुआ था, जबकि विवाह स्थल बॉयलाज के अनुसार मैरिज हॉल के मालिक को अपने अधिकारी क्षेत्र की जमीन में ही शादी विवाह में होने वाले वेस्ट के निस्तारण के लिए हौद बनाना होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनगण के कवि हैं रबींद्र नाथ टैगोर
    Next Article रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के राजौरी जाने की भी संभावना
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version