Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
    देश

    कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने के लिए 3 लेयर की सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

    इस एक चरण के मतदान के लिए राज्य में 58 हजार 282 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार इनमें से 28 हजार, 866 पोलिंग स्टेशन शहरी इलाकों में हैं, जबकि अन्य सभी ग्रामीण इलाकों में हैं। इस दौरान 84,119 राज्य पुलिस अधिकारी और 58,500 केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को राज्य भर में कानून और व्यवस्था और सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।

    कानून और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघनों को संभालने के लिए सभी पुलिस अधिकारी राउंड पर हैं। 185 अंतरराज्यीय सीमा चौकियों को पुलिस और अन्य कर्मियों द्वारा हाई अलर्ट पर रखा गया है। 100 आबकारी अंतरराज्यीय सीमा चौकियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। वाणिज्यिक कर अधिकारी 185 जांच चौकियों (एसएसटी) और 75 उत्पाद शुल्क जांच चौकियों पर तैनात हैं।

    पड़ोसी राज्य 190 पुलिस, 18 आबकारी और 33 वाणिज्यिक कर चेक-पोस्टों पर अपनी सीमा में भी सतर्क हैं, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और प्रलोभन के लिए कर्नाटक में किसी भी प्रकार की सामग्री की आवाजाही को रोका जा सके और राज्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान में मदद मिल सके।

    राज्य में कुल 5.21 करोड़ मतदाता हैं। कर्नाटक में 9.17 लाख वोटर ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में पहली बार चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर से ही मतदान की सुविधा भी दी है। राज्य के कुल 5.21 करोड़ मतदाताओं में से 2.59 करोड़ महिला और 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों में 16 हजार, 976 मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा 4699 थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने कमजोरी आदिवासी समूहों और ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से स्पेशल बूथ की व्यवस्था की है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। इसके अलावा जालंधर लोकसभा सीट और दो राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तथा मेघालय की सोहिओंग सीट पर भी मतदान आज ही हो रहा है। इन सभी सीटों और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आयेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने की मतदान की अपील
    Next Article हजारीबाग में महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनी
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version