Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»चार जिलों की चुनावी सभाओं में विपक्ष पर बरसे योगी
    राजनीति

    चार जिलों की चुनावी सभाओं में विपक्ष पर बरसे योगी

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 4, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर, बस्ती, सुलतानपुर व अयोध्या में की चुनावी सभाएं
    – मुख्यमंत्री ने वोट देने के बाद 04 रैलियों को किया संबोधित

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को गोरखपुर में मतदान किया। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ नारे को चरितार्थ करने के बाद उन्होंने दूसरे चरण के लिए चार जिलों सिद्धार्थनगर, बस्ती, सुलतानपुर और अयोध्या में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की और विपक्ष पर हमला बोला।

    सिद्धार्थनगर बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी

    सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश अप्प दीपो भव (अपना प्रकाश स्वयं बनो) को पूरी तरह साक्षात कर चुका है। नीति आयोग ने देश के अति पिछड़े जिन 112 जनपदों को चयनित किया था उनमें सिद्धार्थनगर भी एक था। अब सिद्धार्थनगर बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ कर सामान्य जनपदों की श्रेणी में अग्रसर होता हुआ दिखाई दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधन, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के क्षेत्र में सिद्धार्थनगर ने प्रगति की है। यहां का काला नमक चावल एक बार फिर से वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संकटमोचक के रूप में दुनिया के सामने एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। पहले कोई सोचता था कि सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय हर विकासखंड में होंगे। आज सिद्धार्थनगर में सड़कें चमचमाती दिखाई दे रही हैं। हर घर नल की योजना से शुद्ध पेयजल हर विकासखंड में पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की जो विकास की डबल स्पीड है, उसे तीन गुना करने के लिए हर नागरिकों को आगे आना होगा।

    पिछली सरकारों ने केवल बांटने का काम किया, समाज में पैदा की खाई : योगी

    बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने पिछली सरकारों पर बस्ती को उपेक्षित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने केवल बांटने का काम किया है। समाज में जाति, मत-मजहब के नाम पर खाई पैदा की है। मगर आज बस्ती में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है, बल्कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस जिले का अपना मेडिकल कॉलेज होगा, जोकि डबल इंजन की सरकार में साकार हुआ है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साहित्यकारों की इस भूमि ने पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश झेला। एक साहित्यकार ने तो यहां तक कहा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो का को कहूं उजाड़। आज बस्ती इस मुहावरे से ऊपर उठकर नये ओज और तेज के साथ विकास के नये प्रतिमान स्थापित करते दिख रही है। आज महर्षि वशिष्ठ के नाम पर यहां मेडिकल कॉलेज है। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब किसी माता बहन को धुएं से फेफड़े का रोग नहीं होता है, क्योंकि यहां सभी घरों में उज्ज्वला योजना का लाभ पहुंचा दिया गया है। अब बस्ती में जब बेटी का जन्म होता है तो सोहर बजते हैं कि बेटी आई है, सुमंगला आई है। बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई और विवाह तक सभी सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। योगी ने कहा कि कभी इसी मुंडेरवा में किसानों पर पिछली सरकारों ने गोलियां चलवाई थी। हमारी सरकार ने यहां नई चीनी मिल लगा दिया है। आज ये चीनी मिल यहां की पहचान बन रहा है। जिन लोगों ने कभी विकास का विजन नहीं देखा, वो विकास क्या करा पाएंगे।

    नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बना रही है डबल इंजन की सरकार : योगी

    सुलतानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब व्यापक जलजमाव, कूड़े का ढेर, शोहदों का आतंक, व्यापारियों से रंगदारी वसूली और युवाओं के हाथ में तमंचा होना होता था। हमारी सरकार के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब स्मार्ट और सेफ सिटी है। हम नगरों में शुद्ध पेयजल, युवाओं के हाथ में टैबलेट, पटरी व्यापारियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण, गरीबों को शौचालय और आवास उपलब्ध करवा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह वही धरती है जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने इसके नव निर्माण में अपना योगदान किया था। हमारा सौभाग्य है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की लाइफ लाइन बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी जनपद में किया था। हर विकास की प्रक्रिया के साथ आज सुलतानपुर जुड़ चुका है। सुलतानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। चीनी मिल के पुनरुद्धार की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है।

    सपा का नाम होना चाहिए विध्वंसात्मक पार्टीः योगी आदित्यनाथ

    रामनगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर समाजवादी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रोड़ा अटकाने का काम किया था। सपा का नाम ही विध्वंसात्मक पार्टी होनी चाहिए। यह न कभी अच्छा कर सकते, न सोच सकते। इनकी सोच आतंकियों, अपराधियों, विकास में रोड़ा अटकाने व अराजकता फैलाने वालों के साथ होती है। यह विकास के पग-पग पर रोड़ा अटकाएंगे। उनका काम है रोड़ा अटकाना, हमारा काम है बैरियर हटाकर विकास के कार्य को प्रशस्त कर लेना।

    मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष के अंत तक यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले जो लोग अयोध्या का नाम लेने व आने में कतराते थे। आज उनमें अयोध्या आने की होड़ लगी है। हर व्यक्ति देखना चाहता है कि आखिर अयोध्या में क्या है। हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के नीति व युक्ति के आभारी हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि मुक्ति के इस अभियान को जो स्वरूप दिया कि उसका परिणाम है कि इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण का काम पूरा होगा। तब अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी में से एक होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को नगर निगम के रूप में मान्यता देने के लिए मुझे ही हस्ताक्षर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    योगी ने कहा कि अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बनने वाली है। सूर्यवंश की राजधानी है तो सोलर एनर्जी का प्रयोग होगा। यह कार्यक्रम लागू करने की तैयारी हो रही है। खाली छत घर की बिजली की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, नहरों, सरयू मैया के किनारे चारों ओर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन का कार्य होगा और उससे अयोध्या जगमग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के लोग भी चुनाव लड़ने आए हैं, पूछिए कि 2012 में जब सपा की सरकार बनी थी तो उन्होंने पहला फैसला रामजन्म भूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों से मुकदमा वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था पर उच्च न्यायालय ने सपा की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया। अयोध्या की सड़कें चौड़ी हो रही हैं। अभी तो कष्ट हो रहा होगा पर इस वर्ष के अंत तक जब काम हो जाएगा तो इसके आगे देश-दुनिया की सड़कें फेल होंगी। स्मार्ट सड़कें होंगी। यहां 60 वॉर्डों में 60 कमल के फूल जीतकर आएं। आने वाले समय में हम 25 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने जा रहे हैं। सरयू नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाकर पर्यटन की सुविधा विकसित करने की तरफ कार्य करने जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के असर पर संशय बरकरार
    Next Article रोबोटिक्स का उपयोग करके 200वीं अंतरराष्ट्रीय लाइव सर्जरी कर सफदरजंग अस्पताल ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version