Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 05 मईः वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाइए भर नहीं, अमल भी करें
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 05 मईः वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाइए भर नहीं, अमल भी करें

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 05 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे से खास रिश्ता है। हर साल 05 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है। जब हम थोड़े समझदार होते हैं तो स्कूल और घर में खाने से पहले हाथ धोना सिखाया जाता है। हम सभी को हैंड वॉश करना बहुत जरूरी होता है। इस पर अमल करके हम कई बीमरियों से बच सकते हैं। हालांकि हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोए बिना ही खाना खाना पसंद करते हैं। ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल पांच मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है।

    इस डे की शुरुआत पहली बार 2009 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस साल वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे थीम हाथों की स्वच्छता और बीमारियों की रोकथाम है। इस दिवस में स्वास्थ्य सेवा में हाथ की स्वच्छता में सुधार के महत्व पर ध्यान दिया गया है। संगठन इन प्रयासों के लिए सहायता प्रदान करता है। अगर आप हाथ नहीं धोते हैं तो आज से धोना शुरू कर दें। क्योंकि हाथ ने धुलने से भी शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं। वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद भी हाथ ठीक से धोना चाहिए। इसके अलावा जब आप खाना बनाने जा रहे हों तो इससे पहले हाथों को पानी से धो लें। जानवरों को छूने के बाद, खाना खाने से पहले, नाक साफ करने और छींकने, खांसने के बाद हाथ धोना चाहिए। घर की सफाई करने या कचरा छूने के बाद भी हाथों को धोना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बाहर से आ रहे हैं तो भी अपने हाथों को जरूर धोएं।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1949ः भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना।

    1961: अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलिकॉप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने अपनी इस यात्रा को ‘शानदार सैर’ करार दिया।

    1980: लंदन ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।

    1999ः रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

    2003ः भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू।

    2003ः बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।

    2005: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला।

    2008ः एनटीपीसी के रिहंद सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।

    2009: पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

    2010: आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया। इसे देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट बताया गया। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक वाले स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया।

    2010: सुप्रीम कोर्ट ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नार्को अनैलेसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पॉलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया।

    2017ःइसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।

    जन्म

    1818: महान विचारक, इतिहासकार और जाने-माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स।

    1916: भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह।

    1935ः राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती।

    1954ः भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।

    1956ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक और व्यवसायी गुलशन कुमार।

    1970ः भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज समरेश जंग।

    निधन

    1821: चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन।

    1953ःस्वतंत्र भारत के पहले वित्तमंत्री आरके शनमुखम चेट्टी।

    2006ः प्रसिद्ध फिल्मी संगीतकार नौशाद अली।

    2008ःडिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए मुस्लिमों को आरक्षण से निकालकर कोटा देने की मांग की थी : प्रधानमंत्री
    Next Article राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे : गौरव भाटिया
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version