Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आईएनडीआई गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ : नरेन्द्र मोदी
    ताजा खबरें

    आईएनडीआई गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Siwan: Prime Minister Narendra Modi during a public meeting for Lok Sabha elections, in Siwan , Tuesday, May 21, 2024. Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों राधामोहन सिंह और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में मंगलवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए आईएनडीआई गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। महाराजगंज में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का पता है यह गठबंधन। इनके नेताओं में तीन बातें एक जैसी हैं। कम्युनल, जातिवाद और परिवारवाद। गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि आपके लिए दिन-रात मेहनत करुंगा। पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके और आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है। विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि कल ही पांचवें चरण का चुनाव पूरा हुआ है। पहले चरण में आईएनडीआई गठबंधन पस्त हो गया था। इसके बाद के तीन चरणों में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त हो गया।

    पीएम ने कहा कि जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं उन्हें पता नहीं कि गरीबी क्या होती है। मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। जंगलराज के वारिस से और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है। जैसे-जैसे चार जून पास आ रहा है, मोदी के लिए आईएनडीआईए वालों की गालियां और बद्दुआओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा कि मोदी को देश की जनता अगले पांच साल के लिए फिर चुनने जा रही है।

    मोदी ने कहा कि जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया। नौजवानों को पलायन दिया। परिवारों को गरीबी दी। बिहार के लोगों को मारा-तड़पाया। माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने घोटाले का दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीस घंटे खटकता है लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बाद भी मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा।

    पीएम ने कहा कि गरीब से गरीब मां-बाप भी हमेशा चाहता है कि जाने के बाद बच्चों को विरासत में कुछ देकर कर जाएं। मोदी एक ऐसा इंसान है जिसकी अपनी कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरी विरासत हैं। आप ही मेरे वारिस हैं। मेरा और कोई वारिस नहीं है। इसलिए मुझे आपका और आपके बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए अपने आप को खपा देना है। इसलिए आपके गांव आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र में फिर एक बार मजबूत सरकार चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में भाजपा और गठबंधन दल को उखाड़ फेंकेगी जनता : चंपाई सोरेन
    Next Article आप सांसद संजय सिंह ने जमशेदपुर में नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले-सभी को जेल में डालेंगे तो भी नहीं झुकेगा इंडिया
    admin

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version