Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कश्मीर में तीन महीने से बंधक बनाए गए 35 नेपाली वतन लौटे, दो एजेंट गिरफ्तार
    दुनिया

    कश्मीर में तीन महीने से बंधक बनाए गए 35 नेपाली वतन लौटे, दो एजेंट गिरफ्तार

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। अच्छे वेतन के साथ रोजगार का वादा कर कश्मीर ले जाए जाने के बाद तीन महीने तक बंधक बनाए गए 35 नेपाली मजदूर रिहा हो गए हैं। उन्हें 3 फरवरी को बिहार के चार एजेंटों के माध्यम से कश्मीर ले जाया गया था। इन सभी को कश्मीर के बड़गांव से बचाया गया, जो बीते बुधवार की रात घर लौट आए हैं। कश्मीर पुलिस ने इनको बंधक बनाने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार भी किया है।

    नेपाली दूतावास, किन इंडिया और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पहल पर पांच बच्चों समेत बचाए गए सभी 35 लोग नेपाल के सर्लाही, धनुषा और महोत्तरी जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों ने बताया कि कुल 43 लोगों को 720 रुपये की दैनिक मजदूरी पर कश्मीर ले जाया गया था। दिल्ली में नेपाली दूतावास के परामर्शदाता, नेपाल पुलिस की एसएसपी उमा चतुर्वेदी ने टेलीफोन पर बताया कि इन सभी मजदूरों को कश्मीर में बंधक बनाकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। चतुर्वेदी ने बताया कि बचाए गए लोगों को उनके काम के लिए भुगतान भी नहीं किया गया। उनके मुताबिक 43 बंधकों में से सात पहले ही भाग निकले थे।

    नेपाली दूतावास की तरफ से बताया गया है कि एक एजेंट का रिश्तेदार एक नेपाली लड़का कश्मीर में रहता है। रिहा कराए गए एक मजदूर ने बताया कि कश्मीर पहुंचने के बाद हम लोगों को पीटा गया और मोबाइल फोन, पैसे और नागरिकता के दस्तावेज छीन लिए। मजदूर ने यह भी बताया कि हम लोगों को अच्छा खाना भी नहीं मिलता था। साइट पर न कहीं भोजन उपलब्ध था और ना पानी। भोजन न मिलने पर भूखा रहना पड़ता था। खाने के लिए एक-दो समोसे और जूस देकर पूरे दिन काम कराते थे। बचाए गए एक अन्य नेपाली मजदूर रंजीत चौधरी ने बताया कि उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। वे कहते थे कि उन्होंने सात नेपालियों को गोली मारकर और बोरे में भरकर मार डाला।

    नई दिल्ली स्थित किन इंडिया के अध्यक्ष नवीन जोशी ने टेलीफोन पर बताया कि रिहा कराये गए मजदूर सुरक्षित रूप से अपने गांव लौट गए हैं। उन्होंने बताया की हमने 18 साल से कम उम्र के पांच बच्चों समेत 35 नेपाली लोगों को कश्मीर से दिल्ली के रास्ते उनके गांव लौटाया है। उन्होंने कहा की इन मजदूरों को बेहद अमानवीय परिस्थितियों में बंधक बनाकर रखा गया था। हम नेपाली दूतावास, कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के समन्वय से उन्हें बचाने में कामयाब रहे। कश्मीर पुलिस ने इनको बंधक बनाने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार भी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाटर हार्वेस्टिंग की जांच के लिए छह अधिवक्ताओं की कमेटी बनी
    Next Article इमरान की आज सुप्रीम कोर्ट के सामने वीडियो लिंक के माध्यम से पेशी
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version