Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कानपुर में बोले आदित्यनाथ- देश के विकास और आतंकवाद से मुक्ति के लिए भाजपा को जितायें
    राज्य

    कानपुर में बोले आदित्यनाथ- देश के विकास और आतंकवाद से मुक्ति के लिए भाजपा को जितायें

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि यदि विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए सत्ता में आया तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा। कांग्रेस शासनकाल में आतंकी धमाकों से निर्दोष जनता और जवानों की जान जाती थी, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। वर्ष 2014 के बाद से देश में कहीं भी आतंकी विस्फोट नहीं हुए। योगी ने कहा कि देश के विकास और आतंकवाद से मुक्ति के लिए कानपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जितायें।

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को बाबूपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित जनसभा में आदित्यनाथ ने सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, बल्कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेना था। कांग्रेस और सपा की सबसे बड़ी चिंता थी किसी भी प्रकार से अयोध्या में भव्य राममंदिर न बन सके।

    कानपुर नगर लोकसभा सीट से रमेश अवस्थी और अकबरपुर सीट से देवेन्द्र सिंह भोले पार्टी के उम्मीदवार हैं। योगी ने पार्टी प्रत्याशी रमेश अवस्थी और देवेन्द्र सिंह भोले के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि कानपुर को मां गंगा के आशीर्वाद से उर्वरता और उद्यमिता का वरदान मिला है। ये क्रांति धरा होने के साथ ही देश के विकास की ऊर्जा की भूमि भी है। चौथे चरण में कानपुर की जनता को निर्णय लेना है। आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और अबकी बार 400 पार। इन चार सौ सीटों में कानपुर नगर और अकबरपुर भी शामिल होंगे।

    योगी ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी ने बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे देश की अहर्निश सेवा की है। हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि मोदी ने देश को दुनिया में सम्मान दिलाया है, हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है, विकास को गति दी है, गरीब कल्याण के साथ ही नागरिकों के जीवन में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। इनको पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है। इनको आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या के समाधान की नहीं आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने की चिंता होती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में आतंकी विस्फोट में निर्दोष लोग और जवान शहीद होते थे। अब ये नहीं हो सकता, क्योंकि मोदी सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। ये नया भारत छेड़ता नहीं, मगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज कानपुर में हाइवे, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। नमामी गंगे के क्षेत्र में हुए कार्य का लाभ कानपुर को सर्वाधिक प्राप्त हुआ है। कानपुर के सीसामऊ और जाजमऊ में गंगा की धारा को अविरल निर्मल करने में भाजपा सरकार को सफलता मिली है।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, अकबरपुर के सांसद एवं प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले, कानपुर से प्रत्याशी रमेश अवस्थी सहित कई गण्यमान्य शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंदेशखाली में हथियार सप्लाई कर रहे थे तृणमूल कार्यकर्ता, भाजपा समर्थकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
    Next Article घर-घर जाकर अपील करें हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी नहीं : योगी आदित्यनाथ
    admin

      Related Posts

      रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर

      September 28, 2025

      बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति

      September 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version