Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अमित शाह बोले- पीओके हमारा है हम उसे लेकर रहेंगे
    राज्य

    अमित शाह बोले- पीओके हमारा है हम उसे लेकर रहेंगे

    adminBy adminMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में बुधवार को एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष के वादे पर सत्ता में आईं ममता अब मुल्ला, मदरसा और माफिया की तरफदारी कर रही हैं।

    शाह ने कहा कि यहां इमामों को महीने पर तनख्वाह दी जाती है, लेकिन पुजारियों और मंदिरों के रखवालों को कुछ नहीं मिलता। हालांकि ताजिया में कोई बाधा नहीं है, लेकिन दुर्गा पूजा और काली पूजा पर विसर्जन जुलूस निकालने में नियमित बाधाएं हैं। क्या इसे जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।? उन्होंने कहा कि ममता सरकार दुर्गा पूजा रोकती है। इन्हें बिल्कुल वोट नहीं देना है।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे। राहुल गांधी और ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ममता और कांग्रेस-सिंडिकेट का कहना था कि अनुच्छेद 370 मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं, तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। यह नरेन्द्र मोदी का शासन है। पांच साल हो गए खून की नदियां बहाना छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया। जब कांग्रेस-नीत यूपीए का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़ताल होती थी। आज पीओके में हड़ताल होती है, पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पीओके में आजादी वाली नारेबाजी होती है। पहले कश्मीर में पत्थरबाजी होती थी, आज पीओके में पत्थरबाजी होती है।

    शाह ने कहा कि दो करोड़ 11 लाख पर्यटकों ने कश्मीर आकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और पीओके में आटे के भाव ने रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्दुल्ला देश को डराने का काम कर रहे हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, पीओके की बात मत करो। मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि राहुल, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने ममता को चेतावनी दी कि घोटालों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार को नौ लाख करोड़ रुपये दिए जो ममता के भतीजे के गुंडे खा गए। सिर्फ मोदी जी ही राज्य को चिटफंड घोटाले, शिक्षक भर्ती घोटाले, नगर निगम भर्ती घोटाले, राशन घोटाले में डूबने से बचा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस को ताकत अपने पांच न्याय और 25 गारंटी से आती है: जयराम रमेश
    Next Article गिरिडीह में पीएम के जाने के बाद भीड़ को चीर कर निकलना आसान नहीं था
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार सख्त, डीजीसीए ने जारी की नई गाइड लाइन

      June 19, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version