Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस को ताकत अपने पांच न्याय और 25 गारंटी से आती है: जयराम रमेश
    झारखंड

    कांग्रेस को ताकत अपने पांच न्याय और 25 गारंटी से आती है: जयराम रमेश

    adminBy adminMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड की नयी आरक्षण पॉलिसी को 9वीं अनुसूची में डालेंगे
    रांची। कांग्रेस के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले चार चरणों के बाद स्पष्ट हो गया कि इंडी गठबंधन को बहुमत मिलने जा रहा है। बाकी बचे तीन चरणों का कोई असर अब चुनाव पर नहीं पड़ने वाला है। दक्षिण में भाजपा साफ हो चुकी है। प्रधानमंत्री की भाषा बदल गयी है। प्रधानमंत्री बौखलाये हुए हैं। हताश हैं। दस साल अन्याय काल के बाद अब जनता समझ गयी है कि बदलाव और परिवर्तन का समय आ गया है। जल्द ही ये पीएम पद से हटने वाले हैं। जयराम रमेश बुधवार को रांची के कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ताकत अपने पांच न्याय और 25 गारंटी से आती है। हमारी गारंटी हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बदलाव दिखा। इन दोनों यात्राओं के जरिये हमने जनता की बात सुनी। गारंटी कार्ड घर-घर जा रहा है। आठ करोड़ घरों तक हम गये। हमने किसानों को कर्ज माफी की गारंटी दी है। मनरेगा में मजदूरी दर हम 400 रुपये करेंगे। जाति का जनगणना हर 10 साल में करवायेंगे।

    जयराम ने प्रधानमंत्री से पूछे चार सवाल
    पहला सवाल-नरेंद्र मोदी के गारंटी और 400 पार का नारा क्यों बंद हुआ। इनके इस नारे का मतलब ये है कि इनको 400 पार करवाओ, ताकि ये नया संविधान बनायें।

    दूसरा सवाल-क्यों आप जातिगत जनगणना कराने से भाग रहे हैं। बिहार में तो आपके साथी नीतीश कुमार ने जनगणना कराया है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची के एचइसी में कहा था कि हम जातिगत जनगणना करायेंगे।

    तीसरा सवाल-1952 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण की सीमा अनुसुचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के लिए 50 प्रतिशत की सीमा होनी जरूरी है। रांची में एचइसी की सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि इंडी गठबंधन इस सीमा को बढ़ायेगा।

    चौथा सवाल-क्या ये सच नहीं है कि आपने पिछले 10 सालों में सभी कानूनों में संशोधन लाया है, जो आदिवासी और दलितों को सुरक्षित रखने के लिए बनाये गये थे। वन अधिकार अधिनियम और वन संरक्षण कानून 1980 को कमजोर किया गया है, ताकि आदिवासियों की जमीन को लेकर पूंजीपतियों को दे दिया जाये।

    लोकतंत्र बचाने के लिए इंडी गठबंधन
    जयराम ने कहा कि चुनावी मुकाबले के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडी गठबंधन का गठन हुआ है। हम एक होकर लड़ रहे हैं इस संविधान को बचाने के लिए, जिसका एक मूल सिद्दांत संसदीय लोकतंत्र है। इसको बचाने के लिए हम चुनाव लड़ रहे हैं।

    इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी, सुमेर चरण और वैभव शुक्ला उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 16 मईः अबकी बारी अटल बिहारी
    Next Article अमित शाह बोले- पीओके हमारा है हम उसे लेकर रहेंगे
    admin

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version