Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लखनऊ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा और बसपा ने झोंकी ताकत
    राज्य

    लखनऊ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा और बसपा ने झोंकी ताकत

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन के अंतिम घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में लखनऊ के मतदाताओं को मतदान करने की बार-बार अपील की है।

    चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अवध चौराहे के निकट शिव शांति धाम आश्रम में पहुंचकर वहां पूज्य संत से मुलाकात की। सिंधी समाज से जुड़े आश्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के बीच राजनाथ सिंह ने समय दिया और मतदान की अपील की। आश्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सिंधी समाज के नेता नानक चंद, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनन्द उपस्थित रहे।

    समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा अपने वाहन में बैठकर निकले और शहर के गोमती नगर से होते हुए मध्य विधानसभा के तिराहा चौराहा घूमते हुए इमामबाड़ा की ओर बढ़ गये। वाहन में बैठकर प्रचार करते हुए रविदास मेहरोत्रा तमाम स्थानों पर रुककर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। सपा झंडा लगे वाहन को देखकर जहां भी लोगों ने प्रतिक्रिया दी, वहां पर रविदास ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

    बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी सरवर मलिक और उनकी पत्नी शाहीन बानो ने चुनाव प्रचार के अंतिम घंटों में जमकर सम्पर्क किया। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अपने बसपा कार्यकर्ताओं से सरवर मलिक बातचीत करते रहे। क्षेत्रों में घूम-घूमकर जनता से समर्थन मांगा और मतदान की अपील की। बसपा प्रत्याशी सरवर ने सुबह से शाम लगातार चुनाव प्रचार किया।

    भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने प्रचार के अंतिम घंटों में लखनऊ उत्तर विधानसभा के मड़ियांव इलाके में जनसभा को सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर विकास कार्यों को गिनवाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान की बात जनता से कही। उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में बोलते हुए शहर के समस्त मतदाताओं को मतदान के दिन घरों से निकलने और भाजपा को वोट करने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने अनुपमा सिंह के समर्थन में किया प्रचार
    Next Article देश के विकास में सभी को मिलकर मतदान करना आवश्यक : सीओ होमगार्ड
    admin

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version