Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ:मेरे पास ना साइकिल ना घर; 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: पीएम
    Top Story

    मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ:मेरे पास ना साइकिल ना घर; 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: पीएम

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि वो संविधान में आंच नहीं आने देंगे। आबोसी, पिछड़े और दलितों के आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने खटट- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गया। नक्सलवाद खत्म हुआ।

    पीएम ने आगे कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

    कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

    पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों को मेरे आंसू अच्छे लगते हैं।

    1. पाकिस्तान चाहता है राहुल पीएम बने

    आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।

    2. भारत की ताकत समझाई

    पीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार थी। जवानों की शहादत होती थी। आज ये सब बंद हो चुका है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

    3. कांग्रेस-JMM को घेरा

    पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आज आपने कांग्रेस-JMM को दिन में तारे दिखा दिए। ये लोग भ्रष्टाचार में लगे हैं। इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है।

    4. वोट की ताकत समझाई

    पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बन गया। आपके एक वोट से जम्मू-कश्मीर से 370 हट गई।

    5. परिवारवाद पर हमला

    मेरे पास ना साइकिल ना घर। ये लोग अपने बच्चों के लिए जमा कर रहे हैं। मेरे पीछे तो सिर्फ आप हैं। आप ही मेरे वारिस हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की दरभंगा में जनसभा आज, सभी तैयारियां पूर्ण
    Next Article जेएमएम ने पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा को छह वर्ष के लिए किया निष्कासित, खूंटी लोकसभा से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version