पलामू में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि वो संविधान में आंच नहीं आने देंगे। आबोसी, पिछड़े और दलितों के आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने खटट- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गया। नक्सलवाद खत्म हुआ।

पीएम ने आगे कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों को मेरे आंसू अच्छे लगते हैं।

1. पाकिस्तान चाहता है राहुल पीएम बने

आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।

2. भारत की ताकत समझाई

पीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार थी। जवानों की शहादत होती थी। आज ये सब बंद हो चुका है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

3. कांग्रेस-JMM को घेरा

पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आज आपने कांग्रेस-JMM को दिन में तारे दिखा दिए। ये लोग भ्रष्टाचार में लगे हैं। इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है।

4. वोट की ताकत समझाई

पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बन गया। आपके एक वोट से जम्मू-कश्मीर से 370 हट गई।

5. परिवारवाद पर हमला

मेरे पास ना साइकिल ना घर। ये लोग अपने बच्चों के लिए जमा कर रहे हैं। मेरे पीछे तो सिर्फ आप हैं। आप ही मेरे वारिस हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version