Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लाल आतंक के गढ़ में हुई बंपर वोटिंग, हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    झारखंड

    लाल आतंक के गढ़ में हुई बंपर वोटिंग, हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    adminBy adminMay 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। झारखंड में जहां कभी नक्सलियों का लाल आतंक हुआ करता था, वहां सोमवार (20 मई) को बंपर वोटिंग हुई। लाल आतंक के गढ़ में लोगों ने जम कर मतदान किया। हम बात कर रहे हैं कोडरमा लोकसभा सीट के तहत आने वाले गिरिडीह जिले की। झारखंड के

    गिरिडीह जिले में नक्सलियों की बोलती थी तूती
    कोडरमा लोकसभा का बड़ा इलाका गिरिडीह जिले में पड़ता है। गिरिडीह जिले में कई इलाके हैं, जहां कभी नक्सलियों की तूती बोलती थी। नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के एलान के बाद लोग मतदान करने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। उन्हीं इलाकों में लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदाताओं में अलग तरह का उत्साह था।

    नक्सल प्रभावित इलाकों की महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह
    नक्सलियों के गढ़ रहे इन इलाकों में सबसे अधिक महिला मतदाताओं में वोटिंग करने की उत्सुकता दिख रही थी। सुबह 7 बजे से ही सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गयी। बता दें कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के देवरी, भेलवाघाटी, तिसरी और गावां के कई पंचायत नक्सल प्रभावित और अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, पहले पहले लोग नक्सलियों के खौफ से वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर तक नहीं निकलते थे।

    नक्सलियों के गढ़ में हो रही बंपर वोटिंग, सुबह ही बूथ पर पहुंचे वोटर
    अब माहौल बदला है। नक्सलियों के गढ़ में भी जबर्दस्त वोटिंग हो रही है। नक्सल प्रभावित भेलवाघाटी, चिरुडीह, रमणीटांड, गुनियाथर, गलफूलिया, चौकी, हथगढ़, तेतरिया, नारोटांड, लोकायनयनपुर, थानसिंहडीह, तिसरो, बलथरवा, पसनोर, राजोखार, डूमरझारा नीमडीह, चरकी, जमडार, कारिपहरी, हरलाघाटी तराई वाले इलाके में भी जमकर पोलिंग हो रही है। इन गांव में सुबह से ही मतदाता अपने घरों से निकल कर बूथ पर पहुंच गये थे।

    चरकी और तराई में खूब हुआ मतदान
    चरकी और तराई में जम कर वोटिंग हुई। दोपहर 12:30 बजे तक चरकी बूथ संख्या 90 पर 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। गोरियाचु में बूथ नंबर 91 पर 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। तराई के प्राथमिक विद्यालय तराई बूथ संख्या 92 में दोपहर करीब 12:45 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इन इलाकों में मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब उत्साह देखने को मिल रहा था। कड़ी धूप में भी मतदाता कतार में लगे रहे।

    सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
    कोडरमा लोकसभा के सभी इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हों, इसके लिए जिला पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के अधिकारी और जवान सुबह से ही तैनात थे। सुरक्षा बल के जवान हर अतिसंवेदनशील बूथ का जायजा ले रहे थे। एसपी दीपक कुमार शर्मा खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीओके भारत का और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह
    Next Article ईरान में पांच दिन का राष्ट्रीय शोक, मोहम्मद मोखबर होंगे अंतरिम राष्ट्रपति
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version