Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पूजा करने आयी महिला की चेन और झुमके छीने
    झारखंड

    पूजा करने आयी महिला की चेन और झुमके छीने

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हरिद्वार से आयें हैं, पूजा के लिए अगरबत्ती खरीद दीजिए… कहकर महिला को बातों में फंसाया
    -फिर मौका देख झपटमारी कर चेन और झुमके लेकर हो गये फरार
    दुमका। झारखंड के दुमका से छिनतई का मामला सामने आया है। यहां अगरबत्ती मांगने के बहाने दो युवकों ने महिला को 2 लाख का चूना लगा दिया। इसे लेकर महिला ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला ने कहा है कि वह मंदिर से वापस अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान अचानक दो युवक वहां पहुंचे और कहा कि वे हरिद्वार से आये हैं और कृपया उनके लिए पूजा के लिए अगरबत्ती खरीद दीजिए। उनसे बात करते वक्त जैसे ही महिला का ध्यान भटका युवकों ने उसकी सोने की चेन और झुमके छीन लिये और फरार हो गये।

    क्या है महिला के आवेदन में
    नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा की रहने वाली महिला जयश्री ने बताया कि वह ओम शांति भवन में आयी थी। जब बाहर निकलने लगी तो बाइक सवार दो युवक आये और कहा कि वे हरिद्वार के रहने वाले हैं और पूजा करने के लिए आए थे लेकिन पैसे चोरी हो गये। अगर आप अगरबत्ती खरीद दें तो पूजा कर लेंगे। महिला को उनकी बातों पर शक हुआ पर अगरबत्ती लेने के लिए पास की दुकान की ओर जाने लगी। इसी क्रम में किसी अनहोनी की आशंका से महिला ने पुश्तैनी सोने की चेन और कान की दो बाली उतारकर हाथ में रख ली। महिला दुकान तक पहुंचती, इससे पहले दोनों पास आये और हाथ से जेवरात छीनकर फरार हो गये। महिला ने बताया कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

    दोनों युवक बाइक से फरार हो गये
    महिला ने आगे बताया कि शोर मचाने से पहले दोनों युवक बाइक से फरार हो गये। छीने गये जेवर लगभग दो लाख के थे। बता दें कि पिछले साल सितंबर माह में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रमादित्य पांडेय की माता से राजभवन के समीप करीब तीन लाख का जेवर ले लिया था। मामला दर्ज होने के बाद न तो जेवर मिले और न उचक्के।

    आवश्यक पड़ताल जारी है
    पूरे मामले में नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया है कि महिला ने जेवर छीनने की शिकायत दर्ज करायी है। आवश्यक पड़ताल की जा रही है। पुलिस शीघ्र किसी नतीजे पर पहुंच जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसातवें चरण के लिए प्रतिनियुक्त कई पुलिसकर्मी अनुपस्थित, समीक्षा के दौरान मामला पकड़ में आने के बाद रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो के कप्तान से पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article दो साल में आधा ही बन पाया है नेवरी विकास से नामकुम आरओबी तक रोड
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version