Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है: चंपाई सोरेन
    Top Story

    केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है: चंपाई सोरेन

    adminBy adminMay 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मालवा में रविवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चंपाई सोरेन ने कहा कि हमें पांच वर्षों के बाद नेतृत्व बदलने का मौका मिलता है। वह समय इस बार एक जून को है। इस बार केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है। वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आयी। 10 वर्षों के कार्यकाल में कभी भी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं की बीजेपी व उनके सहयोगियों ने केवल पूंजीपतियों का विकास किया। देश का विकास गर्त में चला गया। पीएम मोदी और उनके नेता केवल जुमलेबाजी करना जानते है। पीएम मोदी से बड़ा झूठा पूरे विश्व में कहीं नहीं है। पीएम मोदी मसीहा थोड़ी न हैं। वे चाय बेचनेवाले हैं, अब देश बेच रहे हैं।

    केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देंगे 10 किलो अनाज : चंपाई
    देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 10 किलो अनाज दिया जायेगा। बीजेपी मुट्ठी भर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। वर्तमान की जो स्थिति है, जिसमें बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। बीजेपी ने साजिश कर आपके नेता हेमंत सोरेन को फंसाया। हेमंत सोरेन ने भाजपा की नीतियों का विरोध किया, तो केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर उन्हें जेल में बंद कर दिया।

    1 जून को जनता देगी जवाब : चंपाई
    एक जून को गठबंधन प्रत्याशी को वोट करके इस तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब दें। हमारी सरकार ने राज्य के हर वर्ग का ख्याल रखा। अबुवा आवास, सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाया। सीएम चंपाई सोरेन ने संथाली में भी संबोधन किया। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बिनोद सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, फुरकान अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की चार संसदीय सीटों पर प्रतिशत के हिसाब से कम मतदान, लेकिन 2019 पड़े कुल वोटों से इस बार अधिक हुआ है मतदान
    Next Article झारखंड की सात सीटों पर वोटिंग प्रतिशत जरूर कम हुआ, लेकिन मतों की संख्या बढ़ी
    admin

      Related Posts

      शिबू सोरेन की हालत स्थिर, जल्द ठीक होने के लिए हो रही है लगातार प्रार्थना

      July 2, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में चार से तीन दिनों तक लगातार होगी बारिश

      July 2, 2025

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन की हालत स्थिर, जल्द ठीक होने के लिए हो रही है लगातार प्रार्थना
      • झारखंड के सभी जिलों में चार से तीन दिनों तक लगातार होगी बारिश
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version