Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लातेहार के मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लातेहार के मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

    adminBy adminMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मतदान के लिए छुट्टी लेकर घर वापस आए प्रवासी वोटरों के प्रति जताया आभार

    लातेहार। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लातेहार जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बाटीकर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लातेहार बाजार, राजकीय बुनियादी विद्यालय, धर्मपुर और मनिका के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, नामुदाग, स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया।

    चतरा लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। इसे लेकर लातेहार जिले के मतदाताओं में काफी उत्साह है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नैतिक मतदान को लेकर 60 से अधिक आयुवर्ग की मतदाता शीला देवी से बात की। वह नैतिक मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने बताया कि 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर राजकीयकृत मध्य विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में वह परिजनों के साथ अपनी पसंद से मतदान करेंगी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र के स्थलीय निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं पूरे उत्साह से मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं का आकलन किया। साथ ही बीएलओ से वहां की तैयारियों को जाना। उन्होंने बीएलओ से मतदान केन्द्र जागरुकता समूह, अब्सेंट, शिफ्ट एवं डेथ (एएसडी) सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़वाकर वेरिफाई कराया। लातेहार जिले के मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों पर तैयारी की मामूली कमियों को दूर करने तथा एएसडी सूची की त्रुटियों में सुधार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण का भी आकलन किया। कई मतदान केन्द्रों पर वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण पूरा कर लिया गया था। कुछ मतदान केन्द्रों के बचे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से मतदान के लिए अपील की।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष मतदाताओं ने ली मतदाता शपथ

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई। रवि कुमार ने इस क्रम में वालेंटियर एवं रसोईया से बातचीत की। उनके दायित्वों को जाना और उन सभी का उत्साहवर्धन किया। लातेहार एवं मनिका के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर रंगोली बनाकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया था। वहां बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

    इन सभी में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि राज्य से बाहर प्रवास कर रहे मजदूर वर्ग के लोग भी मताधिकार के इस्तेमाल के लिए घर वापस आये हुए हैं। उन्होंने वैसे प्रवासी वोटरों का आभार व्यक्त किया।

    पोस्टल बैलेट के लिए मतदाता सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गांधी इंटर कॉलेज, लातेहर स्थित पोस्टल बैलेट के लिए मतदाता सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सर्विस वोटर, आवश्यक सेवा से जुड़े वोटर द्वारा पोस्टल बैलेट से किये जा रहे मतदान से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जिले में दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं की होम वोटिंग कराने के निर्देश भी दिए।

    निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गरिमा सिंह, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर पंचायत पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article13 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई
    Next Article बूढा पहाड़ के आठ बूथों के लिए हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टी रवाना
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version