Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुंडू के दो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुंडू के दो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बुंडू प्रखंड में वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण में सुस्ती और कम वोटिंग प्रतिशत पर जताई नाराजगी

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जहां लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं, वहीं बूथों का निरीक्षण कर निर्देश पर अमल की निगरानी भी कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने मंगलवार को रांची जिले के बुंडू प्रखंड क्षेत्र के दो मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बुंडू के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के मतदान केंद्र संख्या 69 एवं राजेंद्र आश्रम कन्या मध्य विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या 72 का निरीक्षण किया।

    रवि कुमार ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बीएलओ द्वारा वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण, मतदाता मार्गदर्शिका के वितरण एवं अब्सेंट, शिफ्ट, डेथ (एएसडी) सूची के अद्यतीकरण कार्य की गहराई से छानबीन की। इस कार्य में शिथिलता मिलने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि संबंधित पदाधिकारी की लापरवाही के कारण किसी भी मतदाता को मताधिकार के प्रयोग में परेशानी की शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई होगी। निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य ससमय संपन्न कराए जाने के लिए सभी जिलों के लिए कैलेण्डर तय हैं। जिनकी भी जहां जिम्मेवारी है उन्हें निर्धारित समय से पूरा करना है।

    रवि कुमार ने निर्वाचन कार्य की तैयारी में गति लाने का निर्देश दिया। साथ ही शिथिलता बरते जाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने मतदाता मार्गदर्शिका एवं वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही एएसडी की अपूर्ण सूची को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं की सहायता के लिए नियुक्त किये जाने वाले वालिंटियर से संबंधित सूची एवं मतदान केंद्र जागरुकता समूह की सूची का भी अवलोकन कर इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र बांटने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा डाक विभाग
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मामले में गृह विभाग के प्रधान सचिव को किया तलब
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version