Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    Top Story

    निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    adminBy adminMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -निर्वाचन कार्य में शिथिलता पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर पर शो-कॉज का निर्देश

    बोकारो। लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बोकारो पहुंचे। उन्होंने बोकारो जिले में कम मतदान प्रतिशत वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

    उन्होंने बोकारो पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 294 के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को मतदान कार्य में शिथिलता बरते जाने को लेकर शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। विभिन्न मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में उन्होंने वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण शीघ्र कराने का निर्देश दिया। साथ ही एएसडी सूची को अद्यतन करने, मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होने के बाद किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं रहने की स्थिति में अन्य 12 प्रकार के डॉक्यूमेंट में से कोई भी एक दिखाकर मतदान किये जाने के संबंध में मतदाताओं को जागरूक किए जाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने एवं अबसेंट, शिफ्टेड एवं डेथ (एएसडी) सूची को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने वोलेंटियर की सेवा लेने और उन्हें उनके कार्य दायित्वों के लिए प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्यू मैनेजमेंट एवं टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को सुगम और व्यवस्थित बनाने तथा मतदान केन्द्रों को सजाकर आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान दिवस की गतिविधियों का आकलन करते हुए तैयारी पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मतदान दिवस के दिन मतदान की प्रक्रिया को तेज रखने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में अनावश्यक सुस्ती के कारण मतदाताओं को वेवजह क्यू में खड़ा नहीं रहना पड़े। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया गति के साथ चल सके और मतदाताओं को मत देने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों पर रिजर्व में रखे गये मतदान कर्मियों को लगाने का प्रावधान है। ये अतिरिक्त मतदान कर्मी अन्य चुनाव कर्मियों को सहयोग करेंगें, जिससे मतदान कराने की गति में तेजी आएगी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बोकारो जिले के चिन्मया विद्यालय, बोकारो पब्लिक स्कूल, बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक अरुण महेश बाबू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त विजया जाधव, उप विकास आयुक्त संदीप यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी आज राजमहल लोकसभा में करेंगे दो जनसभा 
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता काम पर लौटे
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version