Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुट्ठी भर लोगों के लिए सत्ता चाहती है भाजपा: चंपाई सोरेन
    झारखंड

    मुट्ठी भर लोगों के लिए सत्ता चाहती है भाजपा: चंपाई सोरेन

    adminBy adminMay 9, 2024Updated:May 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजनगर में जोबा माझी के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

    जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनगर प्रखंड के हाइस्कूल फुटबॉल मैदान में सिंहभूम से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने उपस्थित लोगों से जोबा माझी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि जोबा माझी एक शहीद आंदोलनकारी की पत्नी है। जोबा माझी की जीत से राज्य के जल, जंगल, जमीन की रक्षा होगी। सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को जुमलेबाज पार्टी करार दिया।
    सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हमने 1932 आधारित खतियान, सरना धर्म कोड, ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की कोशिश की, तो भाजपा ने इसका विरोध किया। कहा कि 10 साल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मंहगाई, रोजगार, शिक्षा की बात नहीं कर सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा अपने मुट्ठी भर उद्योगपति मित्रों के लिए सत्ता चाहती है। कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदाओं पर है। पूर्व की भाजपा सरकार ने राज्य के 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड रद्द किया था, लेकिन हमने 20 लाख नया हरा कार्ड बना कर लोगों को राहत दी।

    देश को तोड़ रही है भाजपा : बन्ना गुप्ता
    जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश से अमन-चैन, प्रेम खत्म कर, एक दूसरे को लड़ा कर देश को तोड़ रही है। उन्होंने जोबा माझी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जोबा माझी एक संघर्षशील महिला है। इनकी जीत महिला सशक्तिकरण को मजबूती देगी। जनसभा में पहुंचे चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव हर बार की तरह आम चुनाव नहीं है। इस चुनाव में स्वयं को बचाये रखने, अपने धर्म-संस्कृति की रक्षा की चुनौती है। चुनावी जनसभा के कारण राजनगर मुख्य सड़क घंटों जाम रही। जाम के कारण प्रत्याशी जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुवा और विधायक सुखराम उरांव सीएम के मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम में पहुंचे। जनसभा के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही। जनसभा में सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ सुवेन्दु महतो, छायाकांत गोराई, राहुल आदित्य समेत झामुमो, कांग्रेस, राजद के नेता कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेशायर होम रोड जमीन मामले में छवि रंजन की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई
    Next Article फेसबुक में रघुवर दास की फोटो लगाकर नौकरी का दिया जा रहा झांसा, मामला दर्ज
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version