रांची। सांसद संजय सेठ ने विद्यानगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने वाली पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के लोग सनातनी को एड्स और आतंकवादी बताते हैं। सनातनी का विरोध करने वालों को कभी देश माफ नहीं करेगा। भगवान राम हम सबों के आराध्य हैं, उनका अपमान मतलब देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान। जब मुगल और अंग्रेज शासन सनातन को खत्म नहीं कर पाये, तो कांग्रेस की क्या औकात।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अरगोड़ा रिलायंस फ्रेश से चापु टोला, लाजपत नगर में पदयात्रा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ ने पदयात्रा कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरे देश की इकोनॉमी डूब रही थी, वहीं भारत की इकोनॉमी आगे बढ़ रही थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। ओम प्रकाश, अशोक मिश्रा, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, चंदन सिंह, रोमित नारायण सिंह, गुड्डू सिंह, मुनेश्वर साहू, अमित साहू, सूरज साहू, विशाल साहू समेत अन्य उपस्थित थे।