Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस इस बार 40 सीट भी पार नहीं कर पाएगी : अमित शाह
    देश

    कांग्रेस इस बार 40 सीट भी पार नहीं कर पाएगी : अमित शाह

    adminBy adminMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिद्धार्थनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस इस बार 40 सीट भी पार नहीं कर कर रही है। सपा 04 सीट भी नहीं जीत पाएगी। पांच चरण में मोदी जी 310 पार कर गये हैं। इंडी एलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है।

    गृहमंत्री शाह सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने तथागत बुद्ध का स्मरण कर कहा कि भारत ने समग्र दुनिया को जीवन जीने का रास्ता दिखाने का काम किया। बुद्ध ने भारतीय संस्कृति और भारत के विचार को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया।

    केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए और हम धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त करेंगे। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका कोई नहीं डाल सकता। इंडी अलायंस का इरादा एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने का है। कल ही कलकत्ता हाई कोर्ट का एक फैसला आया है। ओबीसी की लिस्ट में बंगाल सरकार ने 180 मुस्लिम जातियों को डाल दिया था और हमारे पिछड़े वर्ग के आरक्षण का अधिकार मुसलमानों को देने का काम किया था। हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता। इसलिए कल 2010 से 2024 के बीच बंगाल सरकार ने जितनी भी मुस्लिम जातियों को ओबीसी आरक्षण दिया था, उसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

    अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, उनके पास एटम बम है। अरे, राहुल गांधी हम भाजपा वाले एटम बम से डरने वाले नहीं हैं। पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे। एटम बमों से देश के मसले हल नहीं होते हैं। देश के मसले नेता के बज्र इरादों से हल होते हैं, जो मोदी जी में है। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में देश में 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ था। देश की जनता जानना चाहती है कि अगर इन्हें बहुमत मिला तो इनका प्रधानमंत्री कौन होगा।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि मोदी जी ने आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर देश को समृद्ध बनाने का काम किया है। बूचड़खाने की जगह गौशाला बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से जगदम्बिका पाल को चार लाख से अधिक मतों से जिताने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले की सीमा पर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़
    Next Article ममता बनर्जी पर भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version