Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सपा, बसपा और कांग्रेस की हार निश्चित : मुख्यमंत्री धामी
    राज्य

    सपा, बसपा और कांग्रेस की हार निश्चित : मुख्यमंत्री धामी

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जौनपुर। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जौनपुर जनपद के बदलापुर में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा को ये पता है कि इनकी हार निश्चित है। ये लोग चुनाव अपने परिवार को बचाने, पापों, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लड़ रहे हैं। विपक्षियों के पाप गंगा मैया में भी नहीं धुल सकेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के अंदर सभी के लिए एक समान कानून हो, इसके लिए भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। धामी संसदीय क्षेत्र जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र ऐतिहासिक और पौराणिक शहर है। रामचरितमानस में भी जौनपुर का जिक्र होता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं अपितु ये देश का भविष्य चुनने का चुनाव है। कृपाशंकर सिंह के पास काम करने का लंबा अनुभव है, जो इस क्षेत्र की सेवा पूर्ण मनोयोग से करेंगे। उन्होंने युवाओं से जौनपुर लोकसभा में कमल खिलाने और प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि देशद्रोही शक्तियां आज जातिवाद, वर्गवाद के नाम पर मोदी को रोकने के लिए विपक्ष का स्लीपर सेल बनकर काम कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा जो सोचता है वो करता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश इन्फ्राट्रक्चर्ड डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। आज देश का युवा प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों के सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार करती है। भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश के युवाओं को हर कदम पर मोदी का साथ मिल रहा है। युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु कई योजनाएं सरकार चला रही है। भारत ने 100 घंटे में 100 किमी सड़क बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

    पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अटल संकल्प और युवाओं के टैलेंट और मेहनत की बदौलत आज विदेश की बड़ी-बड़ी कम्पनी भारत में आना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा किया गया है। भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

    इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का थमा चुनावी शोरगुल, 13 मई को सुबह सात बजे से होगा मतदान
    Next Article कोडरमा घाटी में यात्री बस पलटने से तीन घायल
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version